{"_id":"65172612d1a0841ddd0177c7","slug":"abroad-on-tourist-visa-basti-news-c-207-1-sgkp1002-5077-2023-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: टूरिस्ट वीजा पर विदेश भेजने का आरोप, आरोपी फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: टूरिस्ट वीजा पर विदेश भेजने का आरोप, आरोपी फरार
Sat, 30 Sep 2023 01:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sat, 30 Sep 2023 01:01 AM IST
विज्ञापन
कलवारी थाने के शंकरपुर के बेरोजगार युवक के साथ हुआ धोखा
डीएम के निर्देश पर कलवारी पुलिस ने दर्ज किया केस
संवाद न्यूज एजेंसी
कलवारी। विदेश में नौकरी कर घर की माली हालत सुधारने का ख्वाब दिखाकर ट्रैवल एजेंट ने कलवारी थानाक्षेत्र के शंकरपुर के एक व्यक्ति को टूरिस्ट वीजा देकर दुबई भेज दिया। 20 फरवरी 2023 को टूरिस्ट वीजा पर दुबई पहुंचे धर्मेंद्र एजेंट की बताई कंपनी में गए तो उन्हें बाहर निकाल दिया गया। ऐसे में वापस लौटने के लिए घर से रुपये मंगवाना पड़ा। डीएम के आदेश पर कलवारी पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू की है। एजेंट फरार बताया जा रहा है।
डीएम को दिए प्रार्थनापत्र में कलवारी थाना क्षेत्र के शंकरपुर निवासी धर्मेंद्र कुमार ने कहा है कि उसकी दोस्ती नगर थाना क्षेत्र के ओठगनपुर कला निवासी रमेश चंद्र से हो गई थी। संबंध अच्छा होने के कारण रमेश उसे बेरोजगार देखकर 14 जनवरी 2023 की शाम को उसके घर पहुंचा। कहा कि उसने अपने ट्रैवल एजेंसी से कई लोगों को विदेश भेजा है। विदेश में वह लोग अच्छी कमाई कर रहे हैं। धर्मेंद्र को विश्वास में लेकर उसने 55 हजार रुपये की मांग की। भरोसा कर धर्मेंद्र ने 19 जनवरी को 30 हजार रुपये रमेश के खाते में भेज दिए।
25 हजार रुपये 26 जनवरी को गांव के कुछ लोगों की मौजूदगी में नकद दिया। उसके दिए गए टूरिस्ट वीजा पर धर्मेंद्र दुबई पहुंच गया। उसके बताए गए कंपनी में गया तो वहां यह कहकर वापस कर दिया गया कि हम किसी रमेश को नहीं जानते। कंपनी के लोगों ने उसे बताया कि उन लोगों का किसी ट्रैवल एजेंट से नाता नहीं है। यह सुनते ही वह समझ गया कि उसके साथ विश्वासघात हुआ है। दुबई से घर आने के बाद उसने रमेश रुपये मांगे तो वह जान से मारने की धमकी देने लगा और कहां यहां से भाग जाओ। थानाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने बताया की डीएम के निर्देश पर प्रार्थनापत्र के आधार पर आरोपी पर केस दर्ज किया गया है। आरोपी रमेश फरार बताया जा रहा है।