{"_id":"602ac06b8ebc3ee9307552c6","slug":"abhuday-plan-seen-in-basti-basti-news-gkp384894332","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र-छात्राओं का होगा ‘अभ्युदय’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्र-छात्राओं का होगा ‘अभ्युदय’
विज्ञापन
महर्षि वशिष्ठ मेडिकल कॉलेज के सभागार में अभ्युदय योजना के शुभारंभ पर विधायक रवि सोनकर, कमिश्नर अ?
- फोटो : BASTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छात्र-छात्राओं का होगा ‘अभ्युदय’
सीएम ने किया अभ्युदय योजना का वर्चुअल उद्घाटन
अभ्युदय योजना से परिचित हुए मेडिकल कॉलेज के बच्चे
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। अभ्युदय योजना का शुभारंभ कार्यक्रम महर्षि वशिष्ठ मेडिकल कॉलेज के व्याख्यान कक्ष में आयोजित हुआ। इसमें लखनऊ में आयोजित मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण छात्र-छात्राओं को दिखाया गया। इससे पहले कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक महादेवा रवि सोनकर, मंडलायुक्त अनिल कुमार सागर, डीएम आशुतोष निरंजन, सीडीओ सरनीत कौर ब्रोका, एडी समाज कल्याण संजय नाथ तिवारी ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। तत्पश्चात जीजीआईसी की छात्राओं ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत किया।
विधायक रवि सोनकर ने कहा कि अब जिले के छात्र-छात्राओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए लखनऊ, इलाहाबाद, दिल्ली नहीं जाना पड़ेगा। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी वे अपने घर में रह करके ही कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि यदि छात्र-छात्राओं में जनता की सेवा भावना है तो वे राजनीति के क्षेत्र में भी आ सकते हैं। मंडलायुक्त अनिल कुमार सागर ने कहा कि अभ्युदय योजना छात्र-छात्राओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी भी कराएगा तथा उन्हें कॅरियर चुनने के संबंध में मार्गदर्शन भी करेगा। उन्होंने कहा कि प्रारंभ में जेईई तथा नीट की तैयारी कराई जाएगी। धीरे-धीरे संघ लोक सेवा आयोग, उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग, बैंक तथा रक्षा सेवाओं की प्रतियोगिताओं की तैयारी कराई जाएगी। डीएम आशुतोष निरंजन ने सभी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि छात्र-छात्राओं को सिर्फ मेहनत का रास्ता चुनना होगा। उनके पास संसाधनों की कमी हो सकती है परंतु उन्हें अपनी कमजोरियों पर विजय प्राप्त करके दृढ़ निश्चय के साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करनी होगी, तभी सफलता प्राप्त कर सकेंगे। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. नवनीत कुमार ने अपने छात्र जीवन के अनुभव को साझा किया। कहा कि वर्तमान में छात्र-छात्राओं के सामने सभी प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध हैं। इसका लाभ लेकर वे अपना कैरियर बना सकते हैं। कार्यक्रम का संचालन जिला प्रशिक्षण अधिकारी डॉ. विवेक ने किया। एडी समाज कल्याण संजय नाथ तिवारी ने बताया कि अभ्युदय योजना में छात्र-छात्राएं abhuday.up.gov.in पर अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। इस मौके पर एडीएम अभय कुमार मिश्र, अर्थ एवं संख्याधिकारी टीपी गुप्ता, समाज कल्याण अधिकारी राम नगीना यादव, सीएमएस डॉ. जीएम शुक्ला सहित तमाम लोग मौजूद रहे।