{"_id":"621a725aa3417f626c61cfea","slug":"aap-organised-jansabha-basti-news-gkp4282807155","type":"story","status":"publish","title_hn":"80 बनाम 20 नहीं, गरीब की फीस पर होगा चुनाव: संजय सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
80 बनाम 20 नहीं, गरीब की फीस पर होगा चुनाव: संजय सिंह
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
80 बनाम 20 नहीं, गरीब की फीस पर होगा चुनाव : संजय सिंह
रुधौली (बस्ती )। आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी व राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने भाजपा पर तीखा हमला बोला। कहा कि सरकार ने विकास कार्यों को किया है, तो आज उनके विधायकों को जगह-जगह कान पकड़ कर, उठक बैठक कर, दंडवत होकर लोगों से व आम जनता से माफी क्यों मांगनी नहीं पड़ रही है। इस बार का चुनाव 80 बनाम 20 नहीं बल्कि गरीब की फीस पर होगा।
रुधौली विधानसभा क्षेत्र के दुबौली, हनुमानगंज व जमदाशाही में आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी संजय सिंह ने शनिवार को जनसभाएं कीं। इस दौरान कहा कि उत्तर प्रदेश में नौकरी न मिलने से युवा, शिक्षा के बेहतर सुविधा न होने से छात्र, महंगाई बढ़ने से आम जनमानस परेशान हैं। मुख्यमंत्री योगी कहते हैं कि यह चुनाव अस्सी बनाम बीस का होगा लेकिन असल में यह चुनाव गरीब की फीस पर होगा, नौजवान को को दिए गए रोजगार के वादों पर होगा, महिलाओं की सुरक्षा पर होगा, छात्र-छात्राओं की शिक्षा पर होगा। यह भी कहा कि यदि उत्तर प्रदेश में आम आदमी पार्टी की सरकार बनती है तो दिल्ली की तर्ज पर यहां के स्कूलों, अस्पतालों, सड़क, पानी और बिजली की व्यवस्था को दुरुस्त किया जाएगा। प्रत्याशी पुष्कर आदित्य सिंह ने भी सभा को संबोधित किया।
इस दौरान इस दौरान ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि आलोक चौधरी, रमन पांडेय, रफीक अहमद पप्पू, अंकित सिंह, अभिषेक सिंह, विजेंद्र सिंह, विचित्र मणि पांडेय, रत्नाकर पांडेय, विपिन पांडेय, गोपाल सिंह, दीपू सिंह, अखिल सिंह, सूरज यादव, शिवम सिंह, मनमोहन त्रिपाठी, राकेश चौधरी, रणविजय सिंह पटेल, मजीद अहमद सहित अन्य लोग मौजूद रहे।