फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   aap give gyapan to sdm

कांशीराम आवास कॉलोनी में गंदगी का अंबार

Mon, 09 Aug 2021 07:21 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 09 Aug 2021 07:21 PM IST
विज्ञापन
aap give gyapan to sdm
कांशीराम आवास कॉलोनी में पसरी गंदगी। संवाद - फोटो : BASTI
कांशीराम आवास कॉलोनी में गंदगी का अंबार
विज्ञापन

- आम आदमी पार्टी ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। कांशीराम आवासीय कॉलोनी में व्याप्त गंदगी और अन्य समस्याओं के समाधान की मांग करते हुए सोमवार को आम आदमी पार्टी ने डीएम के प्रशासनिक अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। कहा कि प्रशासनिक उपेक्षा के चलते कॉलोनी में रह रहे लोग नारकीय जीवन जीने को मजबूर हैं।

आम आदमी पार्टी की जिला इकाई की ओर से उप जिलाधिकारी सदर पवन जायसवाल को ज्ञापन देते हुए जिलाध्यक्ष रामयज्ञ निषाद ने कहा कि कालोनी में व्याप्त गंदगी, जलनिकासी, टूटी सड़कें, चोक नालियां बीमारी को दावत दे रही हैं। कालोनी में रह रही हजारों की आबादी नारकीय जीवन जीने को विवश है। सरकारी नल या तो खराब हैं अथवा प्रदूषित पानी आ रहा है। भवन बनने के बाद पुन: रंगरोगन नहीं हुआ। भवन की दीवारों पर पीपल बरगद के पेड़ उग आए हैं। कालोनी में कोई कूड़ेदान नहीं है। तमाम आवासों में ताला बंद रहता है, अनेकों लोग अपने नाम से आवास आवंटित करवाकर दूसरों को किराए पर दे रखे हैं। पार्टी नेताओं ने कहा कालोनी की समस्यायें शीघ्र निस्तारित नहीं हुआ तो आम आदमी पार्टी स्थानीय लोगों के साथ धरना प्रदर्शन को विवश होगी। ज्ञापन देते समय पूर्व लोकसभा प्रत्याशी आनंद राजपाल, प्रबुद्ध प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव, युवा विंग के अध्यक्ष परविंद्र चौधरी, चंदन तिवारी, उमेश कुमार शर्मा, चंद्रभान कन्नौजिया, फिरदौस अहमद, मो. मुर्शीद उर्फ मोनू, रतन निषाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed