{"_id":"62f93bdd01176a50b853c88c","slug":"a-youth-found-hang-near-canal-by-tree-basti-news-gkp4471251105","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेड़ की डाल से लटका मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेड़ की डाल से लटका मिला युवक का शव
विज्ञापन
अभिषेक सिंह । फाइल फोटो
- फोटो : BASTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पेड़ की डाल से लटका मिला युवक का शव
दो दिन पहले छेड़खानी में दर्ज हुआ था मुकदमा
दुबौलिया थाने के समौड़ा गन्ना क्रय केंद्र के पास हुई घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
दुबौलिया। थाना क्षेत्र के समौड़ा गन्ना क्रय केंद्र के पास नहर के किनारे लगे आम के पेड़ की डाल से लटका युवक का शव मिला। परिवार के लोगों का कहना है कि युवक ने नायलॉन की रस्सी के सहारे फंदा लगाकर जान दे दी। घटना की सूचना पर पहुंची डॉयल 112 एवं दुबौलिया थाने की पुलिस जांच-पड़ताल में जुटी है।
गोंडा जिले के इस्माइलपुर निवासी अभिषेक सिंह (22) पुत्र स्वर्गीय शिव कुमार सिंह दुबौलिया थाना क्षेत्र के दरियोंना गांव निवासी अपने मामा राजेंद्र सिंह के घर रहता था। घटना की सूचना पर पहुंचे युवक के मामा राजेंद्र सिंह ने बताया कि अभिषेक सिंह के खिलाफ दो दिन पूर्व थाना क्षेत्र की एक किशोरी ने छेड़खानी का मुकदमा दर्ज करवाया था।
इसके कारण अभिषेक डिप्रेशन में चला गया था। दुबौलिया पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी। मौके पर पहुंचे सीओ कलवारी विनय कुमार चौहान ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।