फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   A Youngster died in a road accident.

Basti News: सड़क हादसे में युवक की मौत, ऑटो खरीदने वाले थे कादिर

Wed, 14 Dec 2022 01:56 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Wed, 14 Dec 2022 01:56 PM IST
सार

मृतक मो. कादिर मार्ट में नौकरी कर अपने परिजनों का गुजर बसर कर रहे थे। जल्द ही वह मार्ट की नौकरी छोड़ कर एक आटो रिक्शा खरीदने वाले थे। मंगलवार को बड़ी बेटी जोया अंसारी का जन्म दिन था। इसके लिए वह घर पर खरीदारी कर सारा सामान इकट्ठा कर दोस्तों व रिश्तेदारों को इसकी सूचना पहले ही दे चुके थे। उन्हें क्या पता था कि सोमवार का उनका आखरी दिन है।

विज्ञापन
A Youngster died in a road accident.
मो0कादिर की फाईल फोटो - फोटो : BASTI

विस्तार

कलवारी-बस्ती मार्ग पर थाना क्षेत्र के महरीपुर के पास सोमवार रात अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार 30 वर्षीय युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने परिवार के लोगों को सूचना देकर शव कब्जे में ले लिया।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक नगर थाना क्षेत्र के ओठघनपुर निवासी 30 वर्षीय मोहम्मद कादिर शहर के एक मार्ट में काम करते थे। सोमवार रात काम निपटाकर वह वापस घर आ रहे थे। फुटहिया से आगे बढ़ने पर करीब एक किलोमीटर दूर महरीपुर के पास किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आ गये। जिससे घटना स्थल पर ही उनकी मौत हो गयी। थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार तिवारी ने बताया कि मृतक के पिता अताउल्लाह अंसारी के तहरीर पर अज्ञात वाहन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


मोहम्मद कादिर का निकाह पांच वर्ष पूर्व दुबौलिया बाजार निवासी कुलसुम बानो पुत्री वकील अहमद के साथ हुआ था। जिनसे दो बेटियां चार वर्षीय जोया व 14 माह की जेबा नूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आटो खरीदने वाले थे कादिर
मृतक मो. कादिर मार्ट में नौकरी कर अपने परिजनों का गुजर बसर कर रहे थे। जल्द ही वह मार्ट की नौकरी छोड़ कर एक आटो रिक्शा खरीदने वाले थे। मंगलवार को बड़ी बेटी जोया अंसारी का जन्म दिन था। इसके लिए वह घर पर खरीदारी कर सारा सामान इकट्ठा कर दोस्तों व रिश्तेदारों को इसकी सूचना पहले ही दे चुके थे। उन्हें क्या पता था कि सोमवार का उनका आखरी दिन है।

तीसरे बेटे को भी खोकर टूट गए अताउल्लाह अंसारी
घटना के बाद अताउल्लाह अंसारी ने रोते हुए बताया कि बड़ा बेटा मोहम्मद असलम 15 वर्ष पूर्व बस्ती में मजदूरी करते समय करंट की चपेट में आ गया था। जिससे घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गयी थी। छोटा बेटा मोहम्मद अकरम मुंबई जाकर मजदूरी करने लगा था। जिसकी तीन वर्ष पूर्व मुंबई में ही हार्ट अटैक से मौत हो गयी थी।


दो जवान बेटों की मौत का गम पूरी तरह भुला भी नहीं पाए थे कि सोमवार की रात्रि में छोटे बेटे मोहम्मद कादिर अंसारी की सड़क दुर्घटना में मौत ने उन्हें पूरी तरह से तोड़कर रख दिया। अताउल्लाह अंसारी के घर पर पहुंचे पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रदीप कुमार गौतम ने परिवार की हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed