फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   a young manreturning from his in laws died in accident

ससुराल से लौटे युवक की हादसे में मौत

Mon, 03 Aug 2020 04:48 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 03 Aug 2020 04:48 PM IST
विज्ञापन
a young manreturning from his in laws died in accident
ससुराल से लौटे युवक की हादसे में मौत
विज्ञापन

वाल्टरगंज थाने के परसा दमया के पास देर रात हुआ हादसा
लॉकडाउन में तीन माह पहले दिल्ली से आया था घर
वाल्टरगंज (बस्ती)। थान क्षेत्र के केऊवा जपती के पास वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने वाहन के कागजात के आधार पर मृतक की पहचान विनोद कुमार पुत्र दयाराम निवासी सियारा पार थाना कोतवाली के रूप में की। लॉकडाउन में तीन माह पहले दिल्ली से घर आया था।

सूचना पर पहुंचे थाना प्रभारी ऋषि देव प्रसाद ने शव कब्जे में लेकर हादसे की जानकारी परिजनों को दी। मौके पर पहुंचकर मृतक के पिता तथा गांव वालों ने पहचान विनोद के रूप में की। पुलिस की पूछताछ में दयाराम ने बताया कि बेटा रविवार रात में 9 बजे ससुराल रुधौली थानाक्षेत्र के परसा दमया गांव गया था। रात में घर लौटते समय किसी वाहन की चपेट में आ गया। मौके पर उसकी मौत हो गई। मौत की खबर से घर में कोहराम मच गया। मृतक की पत्नी मधुबाला बेटी दीपावली, समीक्षा सहित परिवार के सभी लोगों का रो रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने बताया कि मृतक परिवार का इकलौता कमाऊ बेटा था। वह परिवार के भरण-पोषण के लिए दिल्ली में रहकर मजदूरी करता था। लॉकडाउन में तीन माह पहले दिल्ली से घर आया था। इधर-उधर मजदूरी करके परिवार का भरण-पोषण करता था। इस संबंध में प्रभारी थानाध्यक्ष ऋषि देव प्रसाद ने बताया कि मामले में मृतक के पिता की तहरीर के आधार पर अज्ञात वाहन के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed