फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   A young man injured in a road accident died during treatment

Basti News: सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत

Tue, 20 May 2025 01:09 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 20 May 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
A young man injured in a road accident died during treatment
वाल्टरगंज। पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के हड़िया में रविवार देर रात सड़क हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था। बस्ती से लखनऊ रेफर किया गया था। इलाज के दौरान सोमवार की भोर में उसकी मौत हो गई। मृतक की पत्नी चंद्रकली निवासी पिपरी थाना पुरानी बस्ती ने तहरीर में बताया कि 35 वर्षीय योगेंद्र उर्फ जोगेंद्र पुत्र चिखुरी राम राजमिस्त्री का काम करते थे। रविवार देर शाम पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के हड़िया ओवरब्रिज से एक किलोमीटर दूर मेंहदवाल रोड पर सब्जी लेकर सड़क पार कर रहे थे। मेंहदवाल की ओर से आ रहे बाइक सवार ने चपेट में ले लिया। उनके पति गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टर ने हालत की गंभीर देख मेडिकल कॉलेज लखनऊ रेफर कर दिया। उपचार के दौरान सोमवार की भोर में घायल योगेंद्र की मौत हो गई। थानाध्यक्ष महेश सिंह ने बताया कि तहरीर व पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर केस दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed