{"_id":"698cde1329c6b399eb032801","slug":"a-young-man-fell-into-the-kuano-river-from-dabila-ghat-and-died-basti-news-c-207-1-bst1006-152993-2026-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: दबिला घाट से कुआनो नदी में गिरा युवक, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: दबिला घाट से कुआनो नदी में गिरा युवक, मौत
विज्ञापन
महादेवा। लालगंज थाना क्षेत्र के महसो स्थित दबिला घाट के पुल से कुआनो नदी में गिरकर एक युवक की मौत हो गई। युवक का शव बुधवार की सुबह मंदिर के पुजारी ने देखा। 40 वर्षीय युवक का नाम दीपक बताया जा रहा है, मगर यह पता नहीं चल पाया है कि वह कहां का रहने वाला है। पुलिस ने शव की शिनाख्त के लिए मोर्चरी में रखा दिया है।
जानकारी के अनुसार युवक का शव नदी में उतराया होने की सूचना मिलते ही महसो के चौकी प्रभारी अनस अख्तर पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव की पहचान कराने की कोशिश की, मगर कामयाबी नहीं मिल पाई। लोगों ने बताया कि युवक का दीपक है, मगर कहां का रहने वाला है, यह जानकारी नहीं दे पाए। वह करीब 10 साल से महसो स्थित राजा मैदान में झाड़ू लगाने का काम करता था। बदले में स्थानीय लोग उसे कुछ आर्थिक सहायता दे देते थे। इससे उसका भरण-पोषण होता था। लोगों ने बताया कि वह नशे का आदी था।
प्राथमिक आशंका जताई जा रही है कि दीपक नशे की हालत में पुल पर पहुंचा और संतुलन बिगड़ने से नीचे पानी में गिर गया। रुधौली के सीओ कुलदीप यादव ने बताया कि युवक नदी में कैस गिरा इसकी जांच की जा रही है।