फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   A young man died in a collision between two bikes.

Basti News: दो बाइकों की टक्कर में एक युवक की मौत

Sat, 24 Jan 2026 12:44 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jan 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
A young man died in a collision between two bikes.
आदित्य फाइल फोट
टिनिच। गौर थाना क्षेत्र टिनिच चौराहे पर बृहस्पतिवार की रात दो बाइकों की टक्कर में एक बाइक सवार की मौत हो गई। जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान कप्तानगंज थाना क्षेत्र के मदनपुरा गांव निवासी आदित्य (24) पांडेय के रूप में हुई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, आदित्य बृहस्पतिवार की रात अपनी बाइक से घर लौट रहा था। वह अपनी दादी के ब्रह्मभोज के लिए रिश्तेदारों और परिचितों में कार्ड बांटकर रहा था। टिनिच चौराहे के बुद्ध बाजार के पास उसकी बाइक और गौर थाना क्षेत्र के साड़ी कल्प गांव निवासी मोहित अग्रहरि (36) की बाइक से आमने-सामने से टक्कर हो गई। दोनों बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर टिनिच चौकी प्रभारी श्रीहरि राय मौके पर पहुंचे। उन्होंने दोनों घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजवाया। अस्पताल ले जाते समय आदित्य पांडेय ने दम तोड़ दिया। मोहित अग्रहरि की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed