{"_id":"67f412209d492dc6f101e925","slug":"a-young-man-died-and-a-girl-got-injured-after-being-hit-by-a-truck-2025-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti: बेकाबू ट्रक की चपेट में आकर लैब सहायक की मौत, युवती घायल; 20 मीटर तक घिसटती गई बाइक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti: बेकाबू ट्रक की चपेट में आकर लैब सहायक की मौत, युवती घायल; 20 मीटर तक घिसटती गई बाइक
Mon, 07 Apr 2025 11:34 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, बस्ती
अमर उजाला नेटवर्क, बस्ती
Published by: विजय पुंडीर
Updated Mon, 07 Apr 2025 11:34 PM IST
सार
स्थानीय लोगों ने बताया कि ट्रक की गति इतनी तेज थी कि बाइक फंसने के बाद लगभग 20 मीटर तक घसीटते हुए चला गया। घटना में बाइक चला रहे युवक की मौत हो गई। जबकि उसके पीछे बैठी युवती गंभीर रूप से घायल हो गई।
विज्ञापन
Basti News
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
चीनी मिल से गन्ना खाली कर लौट रहा ट्रक स्टेशन रोड पर लगे बैरियर के पास बाइक सवार को अपनी चपेट में ले लिया। स्थानीय लोगों ने बताया कि ट्रक की गति इतनी तेज थी कि बाइक फंसने के बाद लगभग 20 मीटर तक घसीटते हुए चला गया। घटना में बाइक चला रहे युवक की मौत हो गई। जबकि उसके पीछे बैठी युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ लग गई। मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी अनंत मिश्रा घायल युवती को प्राइवेट वाहन से तत्काल सीएचसी गौर पहुंचाया। जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के मुरली जोत निवासी अंकित मिश्रा (28) पुत्र कृष्ण कुमार मिश्र सोमवार देर शाम शहर के ही लौकिहवा निवासी शिखा मिश्रा (20) पुत्री उमेश मिश्रा को बाइक पर बैठाकर बभनान से लौट रहे थे। गौर थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड पर लगे बैरियर के पास सुगर मिल से गन्ना उतारकर वापस आ रहे ट्रक की चपेट में आ गए। घटना के बाद सीसीटीवी फुटेज में ट्रक काफी तेजी से आते दिख रहा है। बगल से गुजरते समय टक्कर लगने से अंकित चपेट में आ गए,जबकि शिखा बगल में जा गिरी।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस दोनों को अस्पताल ले जाने लगी लेकिन अंकित मिश्रा की मौत हो चुकी थी। वह बस्ती में जिला अस्पताल व कई में ब्लड कलेक्शन का काम करते थे। जबकि शिखा मिश्रा बभनान के छपिया थाना क्षेत्र के करनपुर में किराए के मकान में रहकर नर्सिंग की पढ़ाई करती है। सूचना के बाद मौके पर थानाध्यक्ष गौर गजेंद्र प्रताप सिंह पहुंचकर कार्रवाई शुरू की।
विज्ञापन