फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   A young man died after being crushed by an uncontrolled vehicle, a bike rider injured

Basti News: बेकाबू वाहन से कुचलकर युवक की माैत, बाइक सवार घायल

Sun, 16 Mar 2025 12:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sun, 16 Mar 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
A young man died after being crushed by an uncontrolled vehicle, a bike rider injured
मानिकचंद, बस्ती। वाॅल्टरगंज थानाक्षेत्र के पड़िया-हनुमानगंज मार्ग के परसा लालशाही गांव के सामने बेकाबू अज्ञात वाहन ने बाइक व पैदल जा रहे राहगीर को टक्कर मार दी।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंचे परिजन घायलों को प्राइवेट वाहन से जिला अस्पताल ले गए। मगर रास्ते में ही 38 वर्षीय युवक ने दम तोड़ दिया। गंभीर रूप से घायल बाइक सवार को जिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज लखनऊ रेफर कर दिया है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत पैड़ा खरहरा के पचदेऊरी निवासी संजय कुमार (38) पुत्र स्व. मुन्नीलाल परसा लालशाही गांव के पास बिजली की सजावट के सामान की दुकान चलाते हैं। बताया जा रहा है कि बृहस्पतिवार की रात वह घर से खाना खाकर परसा लालशाही गांव के सामने दुकान पर सोने के लिए जा रहा था। दुकान से कुछ दूर पहले ही एक अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। उसी वाहन ने बाइक से जा रहे इसी थानाक्षेत्र के चमरहिया निवासी चौकीदार जिलाजीत चौधरी (55) को भी चपेट में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों के परिवार के लोग कुछ ही देर में पहुंच गए और अस्पताल ले गए, मगर जिला अस्पताल पहुंचने से पहले ही दुकानदार संजय की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल जिलाजीत का इलाज मेडिकल कॉलेज लखनऊ में चल रहा है। थानाध्यक्ष उमाशंकर त्रिपाठी ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिवार के लोगों को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed