फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   A young man came from Mumbai and got hanged in the garden

Basti News: मुंबई से आया गांव और बाग में फंदे से झूल गया युवक

Mon, 15 May 2023 01:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Mon, 15 May 2023 01:15 AM IST
विज्ञापन
A young man came from Mumbai and got hanged in the garden
मोहम्मद इरफान फाइल फोटो 
भानपुर। सोनहा थाना क्षेत्र परसा शिवराज के पिपरा प्रथम गांव के बाहर बाग में रविवार सुबह पेड़ की डाली से फंदे के सहारे 21 वर्षीय युवक का शव पाया गया। सूचना मिलते ही लोगों की भीड़ जुट गई। युवक की पहचान पिपरा निवासी मो.अयूब के पुत्र मोहम्मद इरफान के रूप में हुई। लोगों ने इसकी सूचना सोनहा पुलिस को दी। पुलिस टीम के साथ पहुंचे प्रभारी निरीक्षक रवींद्र सिंह ने मौके का मुआयना किया। फाेरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य संकलित किया। उसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन

पिता मो. अय्यूब ने बताया कि इरफान करीब दो माह पहले ही मुंबई गया था। वह गांव कब आया, इसकी किसी को जानकारी नहीं है। वह मुंबई में रहकर पीओपी की काम करता था। इरफान दो भाई और एक बहन में सबसे बडा था। भाई-बहनों में अभी किसी की शादी भी नहीं हुई है। घटना को लेकर पिपरा व आसपास के गांवों में कई तरह की चर्चा हैं। लोग इसे प्रेम प्रसंग से जोड़कर देख रहे हैं। एसएचओ रवींद्र सिंह ने बताया कि परिवार व गांव के लोग कुछ नहीं बता पा रहे हैं।
विज्ञापन

----
हतप्रभ हैं परिवार के लोग
इरफान भवनों में पीओपी लगाने का काम करता था। यहां पर लगातार उसे काम नहीं मिल रहा था। इसलिए दो महीने पहले वह मुंबई चला गया था। परिवार के लोग हतप्रभ हैं कि आखिर किस वजह से इरफान ने ऐसा कदम उठा लिया। वह मुंबई से कब चला, इसकी भी किसी को जानकारी नहीं है। परिवार के लोग सुबह जब सुने कि उसका शव बाग में पेड़ से लटका है तो किसी को यकीन नहीं हुआ। हालांकि बाद में मौके पर जाकर देखे तो पैरों तले जमीन सरक गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed