फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   A woman was drugged and raped, and then a video was made of her and she was blackmailed.

Basti News: दवा खिलाकर युवती से दुष्कर्म, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल का आरोप

Tue, 18 Nov 2025 12:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Tue, 18 Nov 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
A woman was drugged and raped, and then a video was made of her and she was blackmailed.
बस्ती। दिल्ली में नौकरी के दौरान नगर थानाक्षेत्र की एक युवती के साथ दुष्कर्म व ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। 26 वर्षीय युवती ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि लालगंज थाना क्षेत्र के रहने वाले कन्हैया ने उसे दवा खिलाकर बेहोश किया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इसी दौरान उसने अश्लील वीडियो भी बना लिया।
विज्ञापन

पीड़िता का कहना है कि वीडियो वायरल करने की धमकी देकर आरोपी ने उसे लगातार ब्लैकमेल किया और कई बार शारीरिक संबंध बनाए। नौ नवंबर की शाम करीब पांच बजे आरोपी ने उसे नगर थाना क्षेत्र स्थित एक बाग में बुलाया और फिर जबरन शारीरिक संबंध बनाए। इस दौरान उसने उसका मोबाइल फोन भी छीन लिया और लेकर फरार हो गया। लोकलाज के कारण वह चुप रही।
विज्ञापन

12 नवंबर को आरोपी ने सोशल मीडिया पर युवती का अश्लील वीडियो अपलोड कर दिया। नगर थानाध्यक्ष विश्वमोहन राय ने बताया कि एसपी के निर्देश पर आरोपी कन्हैया के खिलाफ दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग, आईटी एक्ट, और अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed