फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   A week's investigation was inconclusive... now waiting for the diatom report.

दरोगा अजय गौड़ की मौत: हप्ते भर की जांच बेनतीजा...इन सवालों का जवाब ढूंढ रही पुलिस- डायटम रिपोर्ट का इंजतार

Mon, 16 Feb 2026 01:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Mon, 16 Feb 2026 01:36 AM IST
सार

बस्ती पुलिस की फेसबुक आईडी से कहा गया हैं कि दरोगा की एक मोबाइल बरामद कर ली गई है। इसमें बाइक को अयोध्या सरयू पुल से बस्ती तक पहुंचाने वाले संदिग्ध व्यक्ति के पहचान करने के साथ उसे जल्द हिरासत में लेने का दावा भी किया गया है। पुलिस की तरफ से अभी इसमें किसी चोर या बाइक चोरी होने का जिक्र नहीं किया गया है।

विज्ञापन
A week's investigation was inconclusive... now waiting for the diatom report.
मृतक दरोगा की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

परशुरामपुर थाने में तैनात दरोगा अजय गौड़ के रहस्यमय ढंग से मौत के मामले में पुलिस हफ्ते भर बाद भी किसी ठोस नतीजे पर नहीं पहुंच सकी है। बस्ती से अयोध्या तक पांच टीमों की गहन छानबीन के बाद भी रहस्य से पर्दा नहीं उठ सका। इस मामले में एक दिन पहले बस्ती पुलिस को सोशल मीडिया पर सफाई भी पेश करनी पड़ी है।

विज्ञापन


पुलिस दरोगा के एक मोबाइल बरामद होने की बात स्वीकार की है लेकिन, इससे जुड़े राज अभी उगलने को तैयार नहीं है। इसके अलावा दरोगा की बाइक को बस्ती एसपी आवास के पास अमहट घाट तक पहुंचाने वाले संदिग्ध व्यक्ति की पहचान का भी दावा किया गया है।

विज्ञापन

पुलिस पूरे मामले में वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाने के लिए डायटम टेस्ट का इंतजार कर रही है। पुलिस अभी साबित करने की स्थिति में नहीं पहुंची है कि दरोगा ने खुदकुशी की थी या उनकी हत्या हुई है। पोस्टमार्टम के बाद भी इन दोनों बिंदुओं पर स्पष्ट रिपोर्ट नहीं आई है।

इसीलिए महकमे के अफसरों की टकटकी अब डॉयटम और विसरा जांच की रिपोर्ट पर लगी हुई है। सूत्रों के अनुसार अगले सप्ताह इसकी रिपोर्ट आने की पूरी संभावना है। यदि ब्रेन और हड्डी के टुकड़े के सूक्ष्म वैज्ञानिक जांच में डायटम नहीं मिला तो पुलिस की परेशानी फिर बढ़ जाएगी।

इधर दरोगा की मौत का मामला सोशल मीडिया पर भी तूल पकड़ लिया है। दरोगा के खुदकुशी का इशारा मिलते ही लोग पुलिस की जांच पर सवाल उठाने लगे हैं। एक दिन पहले पुलिस को सोशल मीडिया पर आकर सफाई पेश करनी पड़ी है। फेसबुक पर दरोगा की बाइक अयोध्या से चोरी करके बस्ती अमहट घाट तक लाए जाने वाली बात पर लोग पुलिस को घेरते नजर आ रहे हैं।

इस कहानी पर कमेंट के जरिये लोग यह आश्चर्य जता रहे हैं कि दरोगा के खुदकुशी के तत्काल बाद बाइक चोर भी मौके पर कैसे पहुंच गया। पूरे मामले में किरकिरी से बचने के लिए पुलिस को अपने सोशल मीडिया हैंडिल से जांच रिपोर्ट का कुछ अंश साझा करते हुए सफाई पेश करनी पड़ी।
विज्ञापन

बस्ती पुलिस की फेसबुक आईडी से कहा गया हैं कि दरोगा की एक मोबाइल बरामद कर ली गई है। इसमें बाइक को अयोध्या सरयू पुल से बस्ती तक पहुंचाने वाले संदिग्ध व्यक्ति के पहचान करने के साथ उसे जल्द हिरासत में लेने का दावा भी किया गया है।

पुलिस की तरफ से अभी इसमें किसी चोर या बाइक चोरी होने का जिक्र नहीं किया गया है। पुलिस सभी पहलुओं पर बारीकी से जांच एवं सुसंगत साक्ष्य संकलन का भरोसा दे रही है। इन सवालाें का जवाब ढूंढ रही पुलिस : पुलिस की तरफ से अभी खुदकुशी या हत्या कुछ भी स्पष्ट नहीं है।

लेकिन, जांच के दौरान महकमे के अफसर यह कहते सुने जा रहे हैं कि प्रथम दृष्टया मामला खुदकुशी का ही प्रतीत हो रहा है। पुलिस को अभी तक हत्या के कोई ठोस सबूत नहीं मिले हैं। अब अहम सवाल है कि दरोगा अजय थानाध्यक्ष के चार्ज पर रहते हुए सर्विस रिवाल्वर, थाने की गाड़ी और हमराही को लिए बिना बाइक से अकेले क्यों निकले।

उनके निकलने से पहले उनकी मोबाइल पर किसका फोन आया। रास्ते में उनकी किससे बात हुई। वह अचानक खुदकुशी के लिए कैसे उकसे और बस्ती सीमा से बाहर अयोध्या जनपद सीमा में सरयू पुल तक अकेले बाइक चलाते हुए क्यों गए।

सवाल यह भी है कि दरोगा जब अपने बाइक से अलग हुए तो उनकी बाइक बस्ती एसपी आवास के निकट कुआनो नदी के किनारे किस शख्स ने लाकर खड़ी की।
दरोगा के बाइक के आगे- पीछे चलने वाले वाहनों के बारे में भी अभी ठीक से छानबीन नहीं हो पाई है।

पुलिस इन अहम सवालों का उत्तर अभी देने से कतरा रही है। पुलिस का कहना है कि सभी प्रमुख बिंदुओं पर सटीक विश्लेषण और साक्ष्य संकलित होने के बाद ही कुछ बताया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed