फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   A week after Shankaracharya's event, an FIR was lodged against the organiser.

Basti News: शंकराचार्य के कार्यक्रम के सप्ताह भर बाद आयोजक पर प्राथमिकी

Mon, 06 Apr 2026 01:37 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 06 Apr 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
A week after Shankaracharya's event, an FIR was lodged against the organiser.
बस्ती। जीआईसी मैदान में 29 मार्च को शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के सनातन धर्म संवाद कार्यक्रम के एक सप्ताह बाद आयोजक प्रशांत पांडेय पर कोतवाली पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने आरोप लगाया है कि कार्यक्रम के दौरान न्यायालय के मानक के विपरीत ध्वनि विस्तारक यंत्र (लाउडस्पीकर) का उपयोग किया गया। इसके अलावा वक्ताओं ने समाज में शत्रुता एवं घृणा को बढ़ावा देने वाली भाषा का भी जमकर प्रयोग किया है।
विज्ञापन

शहर कोतवाल मोतीचंद ने बताया कि सनातन धर्म संवाद कार्यक्रम के लिए प्रदेश अध्यक्ष राष्ट्रीय महासभा प्रशांत पांडेय ने एसडीएम से सशर्त अनुमति ली थी। कार्यक्रम स्थल पर गांधीनगर चौकी इंचार्ज उपनिरीक्षक सभाशंकर यादव की ड्यूटी लगाई गई थी। उनके द्वारा सूचना दी गई कि इस कार्यक्रम के दौरान जिले में उस समय लागू धारा 163 बीएनएस का खुला उल्लंघन किया गया है। कोतवाल ने इस मामले की जांच किया तो कई आरोप सही पाए गए हैं।
विज्ञापन

कोतवाल का कहना है कि धारा 163 का पूर्ण पालन नहीं किया गया। इसके अलावा कार्यक्रम स्थल पर ध्वनि विस्तारक यंत्र (लाउडस्पीकर) न्यायालय के मानकों के विपरीत अत्यधिक तेज आवाज में बजाया गया। कार्यक्रम में कोविड- 9 प्रोटोकॉल का भी अनुपालन नहीं किया गया। आयोजन में शामिल वक्ताओं ने समुदाय के बीच शत्रुता और घृणा को बढ़ावा देने वाले भाषा का प्रयोग किया है। जिससे आम जनमानस के बीच असहज स्थिति देखी गई। लाउडस्पीकर की तेज आवाज होने के कारण आसपास के लोगों को भी काफी असुविधा हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में कोतवाल की तहरीर पर कार्यक्रम आयोजक प्रशांत पांडेय के खिलाफ कोतवाली एफआईआर दर्ज की गई है। कोतवाली में यह मामला दर्ज होने के बाद से ही सोशल मीडिया पर छा गया। शंकराचार्य के कार्यक्रम के सप्ताह भर बाद हुई कार्रवाई की चर्चा आम हो गई है। एफआईआर की तहरीर भी सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed