Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   A surge of faith at Amahat Ghat and Nirmali Kund

Basti News: अमहट घाट और निर्मली कुंड पर उमड़ा आस्था का सैलाब

Tue, 17 Nov 2026 02:31 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 17 Nov 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
A surge of faith at Amahat Ghat and Nirmali Kund
अमहट घाट पर अर्घ्य पूजन में उमड़े श्रद्धालु संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बस्ती। अमहट घाट और निर्मली कुंड समेत विभिन्न घाटों पर पर सोमवार भोर में आस्था का रेला उमड़ पड़ा। उगते सूरज को अर्घ्य के साथ ही चार दिवसीय सूर्य उपासना का महापर्व संपन्न हो गया।
भोर में करीब चार बजे से नदी और सरोवरों के घुटने भर पानी में खड़े होकर भगवान भास्कर कर आराधना कर रही व्रती महिलाओं को दिन निकलने का आभास हुआ, सूर्य को अर्घ्य देना शुरू कर दिया। श्रद्धालुओं ने संतान की दीर्घायु, अखंड सुहाग के साथ लोक मंगल की कामना कीं।
विज्ञापन

घाट पर व्रतियों के साथ मौजूद पूरे परिवार के लोग और अन्य श्रद्धालु भी प्रकृति के इस उत्सव में श्रद्धा भाव से शीश नवाए रहे। बाद में छठ मईया की वेदी पर चढ़ाए गए प्रसाद का वितरण किया गया। इस दौरान छठी मइया के जयकारे गूंज रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुआनो नदी के अमहट घाट और पुरानी बस्ती के निर्मली कुंड पर भोर में ही मंगल गीत गातीं व्रती महिलाओं की टोली आनी शुरू हो गई। पौ फटने से पहले घाटों पर महिलाओं की भीड़ उमड़ पड़ी। उनके साथ बच्चे, पुरुष भी पहुंचे थे। देखते ही देखते दोनों घाट श्रद्धालुओं से भर गए।
घाट पर प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए थे। हल्की ठंड के बीच घाटों पर भगवान सूर्य की उपासना में विविधता में एकता का अद्भुत दृश्य जीवंत हो उठा।
व्रती महिलाएं घुटने भर पानी में खड़े होकर सूप में फल आदि लेकर सूर्यदेवता को अर्घ्य देने के लिए प्रस्तुत हुईं तो उनके सहयोग में बेटे, पति या परिवार के अन्य सदस्य भी बहंगी के साथ नदी, सरोवर में उतर गए। व्रती का फेरा पूर्ण होने पर परिवार के लोग दूध और जलधार गिराकर अर्घ्य पूरा करने में सहयोग करते देखे गए।
महिलाएं, युवतियां भी नदी तट पर दीपक जलाकर पूजन किया। रविवार की शाम अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देने के बाद सोमवार की सुबह उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देकर व्रत पूरा किया।
सूर्य की उपासना का महापर्व छठ नहाय-खाय के साथ ही शुरू हो गया था। व्रती महिलाओं ने पूजन स्थल पर वेदी सजाई थी। इसके ऊपर गन्ने के पेड़ से मंडप बनाया गया था। इसमें बैठी सुहागिनों ने छठ मईया का मंगलगान किया। मध्यरात्रि से ही घाट पर श्रद्धालु पहुंचने लगे थे। इस दौरान सड़कों पर आस्था की भीड़ दिखी।
वहीं, पूजा के दौरान मध्यरात्रि से डीएम कृत्तिका ज्योत्स्ना, एसपी ओमवीर सिंह, सीआरओ कीर्ति प्रकाश भारती, ईओ अंगद गुप्ता, सीओ मानसी, एसडीएम उमाकांत तिवारी आदि घाट पर कंट्रोल रूम में व्यवस्था देखते रहे।
नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि अंकुर वर्मा घाट पर पहुंचे और पूजन किया। ढोल-नगाड़े के बीच श्रद्धालु थिरकते दिखे। वहीं, सूर्योदय होते ही आसमान में पटाखे छोड़कर जश्न मनाया और छठ घाट जय हो छठी मइया के उद्घोष से गूंज उठा।
खोया-पाया शिविर, 150 बिछड़े परिजनों से मिले : बस्ती। अमहट घाट पर समाचार-पत्र वितरक जन कल्याण सेवा समिति ने दो दिवसीय खोया-पाया शिविर लगाया। इस शिविर में 10 बच्चों समेत करीब 150 बिछड़ों को उनके परिजनों से मिलाया गया।
जयप्रकाश गोस्वामी के संयोजन में यह शिविर आयोजित हुआ। समिति के सदस्यों ने श्रद्धालुओं की मदद की।
जयप्रकाश गोस्वामी ने बताया कि यह सेवा कार्य पिछले 35 वर्षों से छठ महापर्व पर लगातार किया जा रहा है। शिविर का उद्देश्य बिछड़े बच्चों और अन्य लोगों को उनके परिवारों तक पहुंचाना था।

संरक्षक डॉ. वीके वर्मा ने कहा कि खोया-पाया शिविर की जरूरत हमेशा बनी रहेगी। उन्होंने बिछड़ों को परिवार से मिलाना एक पुनीत कार्य बताया। अभिनव उपाध्याय, सिद्धार्थशंकर मिश्र, सीए अजित चौधरी समेत कई लोगों ने इसमें सहयोग दिया।

अमहट घाट पर अर्घ्य पूजन में उमड़े श्रद्धालु संवाद

अमहट घाट पर अर्घ्य पूजन में उमड़े श्रद्धालु संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed