फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   A student preparing for NEET was raped; an FIR was lodged on the orders of the Superintendent of Police.

Basti News: नीट की तैयारी कर रही छात्रा से दुष्कर्म, एसपी के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज

Thu, 12 Mar 2026 11:32 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 12 Mar 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
A student preparing for NEET was raped; an FIR was lodged on the orders of the Superintendent of Police.
बस्ती। लखनऊ में रहकर नीट की तैयारी करने वाली छात्रा ने रिश्तेदारी के युवक पर काॅफी में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। एसपी डॉ. यशवीर के आदेश पर पुलिस ने कोतवाली क्षेत्र के बेलवा डाड़ी निवासी आरोपी अजमत खांपर दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पीड़िता मऊ जिले के चिरइया कोट थाना क्षेत्र की रहने वाली है।
विज्ञापन

पीड़िता परिवार वालों के साथ बुधवार को एसपी के समक्ष पेश होकर आपबीती बताई थी। कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर पीड़िता ने कहा है कि ह लखनऊ में अलीगंज क्षेत्र के इंजीनियरिंग कॉलेज चौराहे पर एक हॉस्टल में रहकर नीट की तैयारी कर रही थी। इस दौरान पारिवारिक शादी समारोह में उसकी मुलाकात अजमत खां से हुई। पीड़िता का आरोप है कि अजमत ने उसका फोटो और वीडियो बना लिया और न मिलने पर परिवार व रिश्तेदारों को भेजने की धमकी देने लगा। इसके बाद वह अगस्त 24 लखनऊ में विकास नगर में अजमत से मिली इस दौरान उसने काफी में नशीला पदार्थ पिलाकर जबरन शारीरिक संबंध बनाया। आपत्ति जनक वीडियो भी बना लिया। वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर कई बार दुष्कर्म किया। विवेचक शुभनारायण दुबे ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed