फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   A short circuit caused a fire in the sugarcane fields of eight farmers.

Basti News: शॉर्ट सर्किट से आठ किसानों के गन्ने के खेत में लगी आग

Fri, 21 Nov 2025 01:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Fri, 21 Nov 2025 01:30 AM IST
विज्ञापन
A short circuit caused a fire in the sugarcane fields of eight farmers.
जुड़ईपुर गांव में शॉर्ट सर्किट से गन्ने के खेत में लगी आग।
महराजगंज (बस्ती)। हर्रैया थाना क्षेत्र के जुड़ईपुर गांव में बृहस्पतिवार की शाम को शॉर्ट सर्किट से आठ किसानों के गन्ने की खेत में आग लग गई। इससे 10 बीघा गन्ने की फसल जलकर राख हो गई। किसानों ने ट्रैक्टर से खेत जोतकर किसी तरह आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

किसानों का कहना है कि जुड़ईपुर गांव में लटकते और जर्जर बिजली के तार से अक्सर चिंगारी निकलती रही है। इससे आग लगने का खतरा बना रहता है। शाम को शॉर्ट सर्किट से किसान श्यामलाल का एक, रामतेज का एक, हृदय राम एक, रामप्रकाश एक, विद्यासागर, पारसनाथ, अशोक, शिवकुमार सहित कई किसानों की 10 बीघे से अधिक गन्ने की फसल आग की चपेट में आकर जल गई।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही गांव के लोग मौके पर पहुंचे और उपकेंद्र हर्रैया पर फोन कर आपूर्ति बंद कराई। इसके बाद ग्रामीणों और किसानों ने ट्रैक्टरों से खेत जोत कर आग पर काबू पाया। ग्रामीणों ने बताया कि यदि समय रहते बिजली आपूर्ति बंद न कराई जाती तो आसपास की सैकड़ों बीघा गन्ने की फसल राख हो सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed