{"_id":"6929ee4440334729300b6804","slug":"a-proposal-of-rs-50-lakh-was-sent-for-the-repair-and-beautification-of-the-district-womens-hospital-basti-news-c-207-1-bst1005-148543-2025-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: जिला महिला चिकित्सालय के मरम्मत और सुंदरीकरण के लिए भेजा 50 लाख का प्रस्ताव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: जिला महिला चिकित्सालय के मरम्मत और सुंदरीकरण के लिए भेजा 50 लाख का प्रस्ताव
विज्ञापन
बस्ती। जिला महिला अस्पताल में रंग-रोगन समेत मरम्मत कार्य के लिए 50 लाख रुपये की मांग हुई है। बजट स्वीकृत होने और मिलने पर कार्य कराए जाएंगे। इससे महिला अस्पताल का कायाकल्प होगा और आधुनिक उपकरण लगाए जाएंगे। इससे मरीजों के साथ-साथ स्टाफ को भी सहूलियत मिलेगी। हालांकि अभी शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। कई दीवार और छत से सीलन आ रही है। रंग रोगन न होने से भी बिल्डिंग बदरंग दिख रही है।
स्वास्थ्य विभाग ने जिला महिला अस्पताल परिसर को स्वच्छ और हरियाली युक्त बनाने की योजना तैयार की गई है। वार्ड, प्रसव कक्ष और ओपीडी ब्लॉक को प्राथमिकता के आधार पर सुधारा जाएगा। अस्पताल के जिन हिस्सों में सीलन, टूटी दीवारों और छतों की मरम्मत कराई जाएगी। पुराने टाइल्स, दरवाजे और खिड़कियां भी बदली जाएंगी। मरीजों और तीमारदारों के लिए प्रतीक्षालय को भी बेहतर बनाया जाएगा।
सीएमएस डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि अभी मरीजों और स्टाफ को असुविधा हो रही है। विभाग से मिले बजट से अस्पताल की व्यवस्थाएं सुधारी जाएंगी। सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। प्रसव कक्ष में आधुनिक उपकरण, बेडशीट, पर्दे और फर्नीचर की भी व्यवस्था की जाएगी। स्वच्छता, सुरक्षा और रोगी सुविधा पर विशेष ध्यान दिया जाता है।
विज्ञापन
बजट मिलने पर टेंडर प्रक्रिया होगी। इसके बाद काम शुरू करा दिया जाएगा। कायाकल्प के बाद महिला अस्पताल में प्रसव के लिए आने वाली महिलाओं को अधिक साफ-सुथरा और सुरक्षित वातावरण मिलेगा। कई वार्ड, पैथालॉजी समेत अन्य भवन की छतें सीलन के चलते बदरंग हैं। पानी टकपने से परेशानी होती है।
-- -
सीएचसी व पीएचसी की सुविधाओं पर खर्च होंगे 10 लाख
जिले के सीएचसी व पीएचसी की सुविधाओं पर 10 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। शासन ने बजट को अवमुक्त कर दिया है। जल्द ही यह कार्य शुरू करा दिया जाएगा। यहां 14 सीएचसी और 39 पीएचसी हैं। सभी पर बेड शीट, गद्दा, एक्सरे प्लेट व कंबल की खरीदारी के लिए प्रस्ताव भेजा गया था। शासन ने बजट जारी कर दिया है। सीएमओ डॉ. राजीव निगम ने बताया कि सीएचसी व पीएचसी पर नये बेड शीट, गद्दा, एक्सरे प्लेट व कंबल की उपलब्धता जल्द ही हो जाएगी। शासन से धन मिल गया है। इन स्वास्थ्य ईकाइयों को और भी सुविधायुक्त बनाया जाएगा। जिससे रोगियों को कोई दिक्कत न हो।
-- -
18 लाख रुपये दवा, सिरिंज व रुई पर किए जाएंगे खर्च
जिले के सभी सीएचसी व पीएचसी पर 18 लाख रुपये से दवा, सिरिंज व रुई खर्च किए जाएंगे। शासन ने धन मिल गया है। अस्पतालों में दवाओं की उपलब्धता पर शासन विशेष जोर दे रही है। सीएचसी व पीएचसी पर दवा उपलब्धता बनी रहे, इसके लिए स्वास्थ्य विभाग को बजट मिल गया है। जल्द ही सीएचसी व पीएचसी पर रुई, मलहम, सिरिंज की उपलब्धता कराई जाएगी।