{"_id":"69de91c11ac6453fbd063bba","slug":"a-pickup-loaded-with-potatoes-came-in-contact-with-a-hanging-electric-wire-and-caught-fire-basti-news-c-207-1-bst1027-156858-2026-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: लटक रहे बिजली के तार की चपेट में आया आलू लदा पिकअप, लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: लटक रहे बिजली के तार की चपेट में आया आलू लदा पिकअप, लगी आग
विज्ञापन
नगर बाजार। थाना क्षेत्र के ग्राम कोठवा भरतपुर में मंगलवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। आलू लादकर जा रही एक पिकअप सड़क किनारे लगे बिजली पोल के नीचे लटक रहे तार की चपेट में आ गई। तार से छूते होते ही वाहन अनियंत्रित हो गया और सीधे पोल से जा टकराया।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि बिजली का पोल टूटकर पिकअप पर ही गिर पड़ा। पोल गिरते ही वाहन में आग लग गई और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत कूदकर अपनी जान बचा ली, जिससे एक बड़ी अनहोनी टल गई।घटना की सूचना मिलते ही किसी राहगीर ने बिजली विभाग को फोन कर जानकारी दी। सूचना पाकर विद्युत विभाग ने तुरंत सप्लाई बंद कर दी, जिससे आग और करंट फैलने का खतरा टल गया।
हालांकि इस हादसे के चलते इलाके की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई है। स्थानीय लोगों के अनुसार, तार काफी नीचे लटक रहा था, जिससे इस तरह की घटना होने की आशंका बनी हुई थी। फिलहाल, विभागीय कर्मचारी मौके पर पहुंचकर क्षतिग्रस्त पोल और लाइन को ठीक करने में जुटे हुए हैं। प्रभारी अवर अभियंता राजित राम ने बताया कि टूटे पोल व तार को ठीक कराया जा रहा है। जल्द ही सप्लाई बहाल कर दी जाएगी।