फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   A pickpocket stole five lakhs from a Khalilabad trader

Basti News: खलीलाबाद के व्यापारी से पांच लाख ले उड़ा उचक्का

Fri, 05 Sep 2025 02:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Fri, 05 Sep 2025 02:34 AM IST
विज्ञापन
A pickpocket stole five lakhs from a Khalilabad trader
बस्ती। शहर में एक जमीन के बैनामे के लिए बयाना देने आए खलीलाबाद के व्यापारी से उचक्के पांच लाख रुपये लेकर चम्पत हो गए। संतकबीरनगर खलीलाबाद कोतवाली के धौरहरा निवासी शहजाद अहमद ने कोतवाली में तहरीर दी है कि उनकी कोतवाली खलीलाबाद के बगल में रेडीमेड कपड़े की दुकान है। कुछ समय पहले एक व्यक्ति दुकान पर आया। उसने बताया कि उसके रिश्तेदार की एक जमीन गांधीनगर बस्ती में है। जिसे वह बेचना चाह रही है। उस व्यक्ति ने अपना नाम मो. अजीज बताया। इसके बाद करीब करीब डेढ़ माह तक उससे मोबाइल पर बातचीत होती रही। आरोप है कि उसने बृहस्पतिवार सुबह करीब पौने नौ बजे उसने रोडवेज पर बुलाया और जमीन लेने के लिए एडवांस पांच लाख रुपये लाने को कहा। रोडवेज पर मो. अजीज मिला और उसे अपने साथ गांधीनगर ले गया। गांधीनगर की सब्जी मंडी गली के आगे शौचालय के पीछे ले जाकर पांच लाख रुपये बहाने से ले लिया और खाला के घर से आने की बात कहकर चंपत हो गया। कोतवाल दिनेश चंद्र चौधरी ने बताया कि केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed