फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   A peepal tree suddenly fell, an accident was averted.

Basti News: अचानक गिरा पीपल का पेड़, हादसा बचा

Tue, 11 Aug 2026 01:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Tue, 11 Aug 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
A peepal tree suddenly fell, an accident was averted.
कसबे के बड़ौदा ग्रामीण बैंक के सामने पीपल का पुराना पेड़ गिरा बड़ा हादसा टला - फोटो : 1
हर्रैया। कस्बे के आंबेडकरनगर वार्ड में बड़ौदा यूपी ग्रामीण बैंक के सामने सोमवार की सुबह पुराना पीपल के पेड़ का बड़ा हिस्सा अचानक टूटकर बिजली के तार व सड़क पर गिर गया। गनीमत रही कि घटना के वक्त सड़क पर आवाजाही न के बराबर थी जिससे बड़ा हादसा टल गया।
विज्ञापन

तार टूटने से नगर पंचायत के दो वार्डों के सैकड़ों घरों में आपूर्ति करीब आठ घंटे बाधित रही। आंबेडकरनगर वार्ड में राम चंद्र गुप्ता के मकान में पहले भारतीय स्टेट बैंक की शाखा संचालित होती थी। शाखा के सामने ही पुराना पीपल का पेड़ लोगों की सुविधा के लिए लगा था। सोमवार सुबह करीब छह बजे अचानक पेड़ का बड़ा हिस्सा टूटकर सड़क पर गिर पड़ा।
विज्ञापन

घटना के वक्त आसपास के घरों में ज्यादातर लोग सो रहे थे। अचानक तेज आवाज सुनकर लोग बाहर निकले तो पेड़ गिरा देख सभी सहम गए। लोग किसी के नीचे दबे होने की आशंका से भयभीत हो इधर उधर देखने लगे। किसी के पेड़ की चपेट में नहीं आना देख लोगों ने राहत की सांस ली। घटनास्थल के बगल ही खड़ी एक चार पहिया वाहन भी साफ बच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पेड़ गिरने और तार टूटने से मोहल्लों के सैकड़ों घरों में करीब आठ घंटे आपूर्ति ठप रही। गणेश गुप्ता, केडी मिश्रा, राज कुमार सहित अन्य ने बताया कि आपूर्ति नहीं मिलने से परेशान होना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed