{"_id":"68ae1fb497524f45b6018dc1","slug":"a-network-of-roads-will-be-laid-pwd-will-build-20-small-bridges-basti-news-c-207-1-bst1005-142681-2025-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: सड़कों का बिछेगा जाल...20 लघु सेतु बनाएगा पीडब्ल्यूडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: सड़कों का बिछेगा जाल...20 लघु सेतु बनाएगा पीडब्ल्यूडी
Wed, 27 Aug 2025 02:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Wed, 27 Aug 2025 02:27 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। जिले के साथ ही मंडल के दो अन्य जिलों में कई सड़कों की दशा सुधरेगी। इसके लिए पीडब्ल्यूडी ने मंडल स्तर पर जनपद बस्ती समेत तीनों जिलों के लिए कार्ययोजना बनाई है। सड़कों का जाल बिछने से राहगीरों के आवागमन में सहूलियत मिलेगी। लघु पुल बनने से सफर आसान हो जाएगा। बताया गया कि पहले चरण में 20 छोटे पुलों के साथ 84 सड़कों को शामिल किया गया है।
पीडब्ल्यूडी ने सड़क के साथ 20 नये लघु सेतु के निर्माण की भी तैयारी की है। चालू वित्तीय साल में 645 करोड़ रुपये की लागत से 142 कार्य कराए जाने हैं। पहले चरण में सर्वे कर टीम की ओर से दी गई कार्ययोजना के बाद यहां से प्रस्ताव बनाकर शासन को मंजूरी के लिए भेजा गया है। स्वीकृति मिलने पर कार्य शुरू होगा। मंडल के तीनों जिलों बस्ती, सिद्धार्थनगर और संतकबीरनगर में सड़कों व पुलियों के निर्माण के लिए 293 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। लोक निर्माण विभाग ने इसका प्रस्ताव बनाकर मुख्यालय भेज दिया है। इस पर स्वीकृति मिलते ही मंडल में राहगीरों को आवागमन की बेहतर सुविधा मिल जाएगी।
शासन स्तर से पीडब्ल्यूडी बस्ती क्षेत्र को चालू वित्तीय वर्ष में कुल 645 करोड़ आठ लाख रुपये की 142 परियोजनाओं पर काम करने का लक्ष्य दिया गया है। जिसको लेकर यहां से तीनों जिलों के सभी पीडब्ल्यूडी खंडों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। अगस्त में मंडल से 292 करोड़ 99 लाख रुपये का प्रस्ताव तैयार कर मुख्यालय भेज दिया गया है, बाकी परियोजनाओं के लिए अभियंताओं की टीम सर्वे का रिपोर्ट बना रही है।
विज्ञापन
विभाग का कहना है कि सर्वे कार्य पूरा होने के बाद नये सिरे से शेष कार्यों का प्रस्ताव बनाया जाएगा और स्वीकृति के लिए शासन को भेजा जाएगा। धर्म से जुड़े स्थल तक कई सड़कों को सुधारा जाएगा। गोंडा बार्डर तक की सड़कें दुरुस्त की जाएंगी।