फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   A month later, the police are still clueless about the theft of a crown worth four lakh rupees.

Basti News: चार लाख के मुकुट चोरी के मामले में एक महीने बाद भी पुलिस के हाथ खाली

Sat, 30 May 2026 01:25 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 30 May 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
A month later, the police are still clueless about the theft of a crown worth four lakh rupees.
हर्रैया। क्षेत्र के मरवट शुक्ल गांव के काली मंदिर से एक माह पहले चोरी हुए दो चांदी के मुकुटों की घटना में पुलिस के हाथ अब तक खाली है। प्रकरण में चोरों का पता लगाने के लिए स्थानीय थाने के साथ जिले की एंटी थेप्ट टीम को लगाया गया है मगर अब तक पुलिस की कार्रवाई अंधेरे में तीर चलाने जैसी बन गई है। घटना में शामिल होने के संदेह में जिन दो लोगों को उठाकर पूछताक्ष शुरू की थी उसमें शामिल एक मजदूर पर थर्ड डिग्री देकर जबरन घटना में शामिल होने का दबाव बनाए जाने के आरोप में एक सिपाही के लाइन हाजिर होने था।
विज्ञापन

पिछले महीने 24 अप्रैल की रात मरवट शुक्ल गांव के काली मंदिर से लगभग चार लाख के डेढ़ किलो चांदी के दो मुकुट चोर चोरी कर ले गए थे। घटना की जानकारी होने पर सुबह सैकड़ों की संख्या में आसपास के गांवों के लोग मंदिर पर एकत्रित हो गए थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का मौका मुआयना करने के बाद जल्द ही घटना का खुलासा करने जा दावा किया था। चोरों का पता लगाने के लिए स्थानीय थाने की पुलिस के साथ एंटी थेप्ट टीम को भी लगाया गया है।
विज्ञापन

शुरुआती जांच में एंटी थेप्ट टीम ने गांव के दो लोगों को पूछताक्ष के लिए उठाया था। बगल के देवरी पुरवा निवासी मुन्नी लाल को थाने लाकर हुई पूछताछ करने के दौरान एंटी थेप्ट टीम के एक सिपाही ने बेकसूर मजदूर मुन्नी लाल को बुरी तरह मारा पीटा था। मारने पीटने से उसकी हालत बिगड़ गई थी जिसका इलाज सीएचसी में हुआ था। घर पहुंचने पर परिजनों व गांव वालो ने उसकी हालत देख शिकायत पुलिस अधीक्षक से किया। जिसमें आरोपी सिपाही लाइन हाजिर भी हो गया। मगर अभी तक चोर पुलिस की पकड़ से दूर है। गांव वालो का कहना है कि पुलिस की कार्य शैली शुरू से ही समझ से परे रही है। जिन दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ हो रही थी उनका कोई आपराधिक इतिहास भी नहीं था। मगर पुलिस जबरन चोरी की घटना में शामिल होने की बात कबूल करवाकर खुलासा करना चाहती थी। आरोपी सिपाही अरुण यादव पर कार्रवाई होने पर पुलिस शिथिल पड़ गई है। प्रभारी निरीक्षक तहसीलदार सिंह ने कहा कि टीमें चोरों के बारे में पता लगाने में जुटी है। जल्द ही आरोपी गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed