फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   A list of those doing illegal work will be prepared

Basti News: गैर कानूनी कार्य करने वालों की सूची तैयार की जाएगी

Sun, 12 Jan 2025 11:30 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sun, 12 Jan 2025 11:30 PM IST
विज्ञापन
A list of those doing illegal work will be prepared
प्रेसवार्ता के बाद नवागत एसपी ने की शाखा प्रभारियों के साथ बैठक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। नवागत एसपी अभिनंदन ने रविवार को पुलिस लाइंस प्रेक्षागृह में पत्रकारों से वार्ता करते हुए अपनी प्राथमिकताओं को गिनाया। साथ ही, अपने बारे में जानकारी दी। कहा कि नौकरी की शुरुआत गौतम बुद्ध नगर में एएसपी के रूप शुरू की। फिर एसपी सिटी बरेली, एसपी कौशांबी और बांदा के रूप में भी सेवा दी। अब मिर्जापुर के बाद यहां सेवा का मौका मिला है। उन्होंने कहा कि अवैध शराब सहित अन्य गैर कानूनी कार्य करने वालों की सूची तैयार की जाएगी।
उन्होंने बताया कि पुलिस का व्यवहार फरियादियों के प्रति सहज होना चाहिए, ताकि पीड़ित पुलिस के पास पहुंचे तो सहज महसूस करे। जनता का दर्द सुनने पर उनकी आधी समस्या का समाधान तुरंत हो जाता है। इसलिए पुलिस कर्मियों को इसका प्रशिक्षण भी देंगे।
विज्ञापन

इसके बाद उन्होंने सभी सर्किल के सीओ, थाना प्रभारी व अन्य शाखाओं के प्रभारियों के साथ बैठक की। सबसे पहले सभी का परिचय प्राप्त किया। इसके बाद अपनी प्राथमिकताओं को बताया। कहा कि टीमवर्क के साथ बेहतर परिणाम लाएं। शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशानिर्देश दिए। इस दौरान एएसपी ओपी सिंह, सीओ सिटी सत्येन्द्र भूषण तिवारी, सीओ हर्रैया संजय सिंह व अन्य अफसर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed