{"_id":"67db148ae343b58a4f077d44","slug":"a-girl-who-went-to-the-field-was-raped-a-case-was-filed-on-the-orders-of-the-court-basti-news-c-207-1-sgkp1006-133639-2025-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: खेत में गई युवती से दुष्कर्म, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: खेत में गई युवती से दुष्कर्म, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज
Thu, 20 Mar 2025 12:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Thu, 20 Mar 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। खेत गई युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि पीड़िता के जानकारी देने पर परिवार के लोग जब आरोपी के घर उलाहना देने गए तो उन्हें अपशब्द कहते हुए जान से मारने की धमकी दी। सोनहा पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पीड़िता ने तहरीर देकर बताया है कि वह 21 अक्तूबर 24 को गन्ने के खेत में शौच के लिए गई थी। से अकेला पाकर आरोपी हैदर अली उर्फ इकबाल खेत में घुस आया। उसने पीछे से उसे पकड़ लिया और जबरदस्ती दुष्कर्म किया।
शोर मचाने पर लोगों के जुटने के डर से आरोपी भाग निकला। घर पहुंचकर उसने आपबीती मां और बहन को बताया। इसके बाद दोनों उलाहना देने आरोपी के घर गईं। यहां पर उसने उन्हें अपशब्द कहते हुए मारापीटा। घटना की शिकायत थाने पर की, मगर सुनवाई नहीं हुई।
तब कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। कोर्ट के आदेश पर सोनहा पुलिस ने आरोपी हैदर अली पर दुष्कर्म, मारपीट व अपशब्द कहने के आरोप में केस दर्ज कर विवेचना एसआई रमजान अली अंसारी को सौंपी है।