फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   A girl died after coming in contact with an electric current

Basti News: करंट की चपेट में आकर बालिका की मौत

Sat, 28 Jun 2025 12:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sat, 28 Jun 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
A girl died after coming in contact with an electric current
नगर क्षेत्र के पिपरा गौतम का मामला, खेलकर लौटते समय हुआ हादसा
विज्ञापन

बस्ती। नगर थाना क्षेत्र के पिपरा गौतम में करंट की चपेट में आने से 10 वर्षीय बालिका की मौत हो गई। नगर थाना क्षेत्र के पिपरा गौतम (सोम वाली बाजार) गली निवासी शालू पुत्री राम भगत गांव के बच्चों के साथ खेल रही थी। लौटते समय रास्ते के बगल में बिजली के खंभे से सटकर लगे अर्थिंग के तार में उतरे करंट की चपेट में आ गई। आसपास के लोगों ने उसे छटपटाते हुए देखा तो शोर मचाया और किसी तरह से छुड़ाया। शोर सुनकर परिजन भी वहां पहुंच गए। आनन-फानन में परिवार के लोग बालिका को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गए, जहां डाॅक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। ग्रामीणों की मानें तो बिजली विभाग विभाग की लापरवाही के कारण बिजली के पोल में बिना अर्थिंग रॉड के लगे खुले तार से जमीन में करंट उतर आया। इसमें हाईटेंशन तार का करंट प्रवाहित हो रहा था। पुलिस ने पंचनामा कर शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
एसएचओ नगर चंदन कुमार ने बताया कि मामले की पुलिस छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed