फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   A gift to the Harraiya region, a new power plant will be built in Kenuna at a cost of Rs 9 crore.

Basti News: हर्रैया क्षेत्र को सौगात...केनौना में नौ करोड़ से बनेगा नया बिजली घर

Tue, 21 Apr 2026 11:40 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Tue, 21 Apr 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
A gift to the Harraiya region, a new power plant will be built in Kenuna at a cost of Rs 9 crore.
हर्रैया। जिले के हर्रैया क्षेत्र को नई सौगात मिलने जा रही है। केनौना में नौ करोड़ रुपये की लागत से नया बिजली घर बनेगा। निगम ने इसकी प्रक्रिया को तेज कर दिया है। बताया गया कि 40 से अधिक गांवों के करीब 20 हजार उपभोक्ताओं को इसका सीधा लाभ मिलेगा। नए बिजली घर से लो-वोल्टेज और ब्रेकडाउन की समस्या दूर होगी। पांच फीडरों पर बिजली का भार भी कम होगा।
विज्ञापन

विद्युत वितरण खंड हर्रैया के अधीन केनौना गांव में नए बिजली घर बनाए जाने की कवायद शुरू है। स्थानीय जनप्रतिनिधि की पहल पर बिजली घर का प्रस्ताव बनाकर प्रबंध निदेशक और पावर कारपोरेशन को पहले ही भेजा जा चुका है। इस पर करीब नौ करोड़ का खर्च आएगा। बताया गया कि जल्द ही अंतिम मंजूरी मिल जाएगी। इसके बाद टेंडर की प्रक्रिया शुरू होगी।
विज्ञापन

विक्रमजोत के सुदूरवर्ती गांवों में बिजली समस्या को देखते हुए विधायक अजय सिंह ने बिजली घर बनाने के लिए करीब पांच साल से प्रयासरत हैं। जिले स्तर से लेकर लखनऊ तक की बैठक में वह आवाज उठाए। शासन स्तर तक लगातार मामला पहुंचा। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर विभाग ने बिजली घर बनाने के लिए भूमि का चिह्नांकन हुआ। विद्युत वितरण खंड हर्रैया के एक्सईएन इं. अजय मौर्य ने बताया कि इस बिजली घर में पांच एमवीए क्षमता के दो पावर ट्रांसफाॅर्मर लगाए जाएंगे। 40 से ज्यादा गांवों की आपूर्ति इस नए बिजली घर से देने का प्रस्ताव है। 20 हजार उपभोक्ता इससे आच्छादित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें मखौड़ा, छावनी, विक्रमजोत, श्रृंगीनारी, हर्रैया का अमारी बाजार फीड के लोड को कम किया जाएगा। इन सभी 11 केवी फीडरों पर भार कम होने से लो-वोल्टेज की समस्या दूर होगी। ब्रेक डाउन की समस्या कम हो जाएगी। इससे सुदूरवर्ती गांवों को नजदीक उपकेंद्र होने से विभागीय योजनाओं की प्राप्ति में भी आसानी होगी। बताया कि नए बिजली घर में कुल, चार फीडर प्रस्तावित हैं। सर्वे कार्य पूर्ण हो चुका है। एस्टीमेट बनाकर शासन को भेजा गया है। एक्सईएन ने कहा कि केनौना में बिजली घर बनाने की रिपोर्ट उच्च स्तर से मांगी गई थी। रिपोर्ट बनाकर भेज दिया गया है। शासन स्तर से नए बिजली घर के स्वीकृति मिलने की औपचारिकता अभी बाकी है। पूरी संभावना है कि शीघ्र ही जनपद को नए बिजली घर की सौगात मिल जाएगी।

---
सर्वे के बाद नौ करोड़ का एस्टीमेट बनाकर शासन को उपलब्ध करा दिया गया है। नए बिजली घर बनने से काफी हद तक ब्रेकडाउन और लो-वोल्टेज की समस्या खत्म हो जाएगी।
- इं. अजय मौर्य, एक्सईएन, विद्युत वितरण खंड, हर्रैया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed