फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   A four-year-old girl was molested and raped in Basti

Basti News: मां के बगल में सोई थी चार साल का मासूम, अगवा कर दुष्कर्म

Mon, 12 May 2025 01:56 PM IST
रोहित सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Published by: रोहित सिंह Updated Mon, 12 May 2025 01:56 PM IST
सार

बस्ती में चार साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है। बताया जाता है कि एक दरिंदा बच्चों को मां के पास से सोते समय उठाकर ले गया और फिर उसके साथ दुष्कर्म किया।

विज्ञापन
A four-year-old girl was molested and raped in Basti
बहाने से बच्ची को बुलाकर युवक ने किया दुष्कर्म

विस्तार

मां के साथ सोई चार वर्ष की मासूम को अगवा करके उसके साथ दरिंदगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बेटी को लहूलुहान हालत में देखकर मां के होश उड़ गए। केस दर्ज कर पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। गंभीर हालत में मासूम को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसे बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन


एसपी अभिनंदन ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज व आसपास के लोगों से पूछताछ के आधार पर आरोपी की पहचान कराने की कोशिश की जा रही है। इसके लिए कोतवाली पुलिस के अलावा स्वाट और एसओजी टीम भी लगाई गई है। बंसफाेर परिवार की पीड़िता की मां के अनुसार, रोज की तरह उसने रात में अपनी बेटी को बगल में सुलाया था।
विज्ञापन


भोर में चार बजे नींद खुली तो बिस्तर से बेटी गायब थी। बेटी को काफी देर तक ढूंढ़ती रही। इसके बाद वह कोतवाली पहुंची और सूचना दी कि उसकी बेटी लापता हो गई है। पुलिस भी खोजबीन में जुट गई। इसी बीच पीड़िता खुद ही मां के पास पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालत देख हत्प्रभ मां को कुछ नहीं सूझा तो उसे नहलाया और पुलिस को सूचना देकर पीड़िता को अस्पताल ले गई। बताया जा रहा है कि उसके नाजुक अंग से खून आ रहा था। हालांकि, अभी तक घटनाक्रम की जानकारी नहीं हो पाई है। एसपी ने बताया कि अज्ञात पर केस दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज व अन्य माध्यमों से आरोपी की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed