बस्ती। कस्तूरबा गांधी आवासी बालिका विद्यालय बस्ती सदर में शुक्रवार को बाल दिवस के अवसर पर बाल मेले का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि मुख्य राजस्व अधिकारी कीर्ति प्रकाश भारती और एसडीआई सदर रहे। सीआरओ ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया। मेले में बच्चों ने भोजन एवं पेय पदार्थों के आकर्षक स्टॉल लगाए। साथ ही विभिन्न प्रकार के खेल और गतिविधियां भी आयोजित की गईं, जिनमें बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।कार्यक्रम में बच्चों, वार्डन, शिक्षकों तथा समस्त कर्मियों ने बड़े उत्साह और ऊर्जा के साथ भागीदारी की, जिससे बाल मेले का आयोजन अत्यंत सफल और यादगार बन गया। इसके अलावा प्राथमिक विद्यालय महमूदपुर में बाल दिवस पर बच्चों की ओर से मेला लगाया गया। प्रधानाध्यापक कृष्ण कुमार, सहायक अध्यापक चंदेश्वर प्रसाद, आलोक शुक्ला, सरिता, पूजा शर्मा, शिक्षामित्र सरोज यादव, सुमन त्रिपाठी, नूतन, रसोईया मीरा देवी रजनीश कुमार, मीना देवी मौजूद रहे।