{"_id":"6a25c63048f0ec15d4065504","slug":"a-dispute-over-cutting-a-tree-led-to-a-fight-and-an-fir-was-lodged-against-four-people-basti-news-c-207-1-bst1006-160152-2026-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: पेड़ काटने के विवाद में मारपीट, चार पर प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: पेड़ काटने के विवाद में मारपीट, चार पर प्राथमिकी दर्ज
Mon, 08 Jun 2026 12:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Mon, 08 Jun 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
- पैकोलिया थाना क्षेत्र के पोतनहरी गांव का मामला
पैकोलिया। थाना क्षेत्र के पोतनहरी गांव में हवा चलने से गिरे जामुन के पेड़ को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर चार लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की है।
पोतनहरी गांव निवासी रामभवन यादव पुत्र काशीराम ने पुलिस को तहरीर में आरोप लगाया है कि उसके हिस्से में जामुन का पेड़ लगा था। आंधी के दौरान गिर गया था, जिसे रविवार की सुबह करीब आठ बजे काट कर हटा रहा था। इसी बीच गांव के ही पटीदार दिलीप यादव, धर्मेन्द्र यादव, राजेंद्र यादव और रामशंकर यादव ने रंजिश में लाठी-डंडे और कुदाल के बेंत से मारने-पीटने लगे। बीच-बचाव करने पहुंची उसकी बहनों आरती व कंचन को भी मारा-पीटा और घर में घुसकर लोगों ने धमकी भी दी है।
प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार यादव ने बताया कि तहरीर मिली है। आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज कर तीनों को मेडिकल परीक्षण के लिए सीएचसी गौर भेजा गया है।