{"_id":"69e28945a4a67aacc70c42fb","slug":"a-couple-from-bihar-embarks-on-a-1007-km-prostration-journey-determined-to-reach-vrindavan-basti-news-c-207-1-bst1006-157012-2026-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: 1007 किमी दंडवत यात्रा पर निकले बिहार के दंपत्ति, वृंदावन पहुंचने का संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: 1007 किमी दंडवत यात्रा पर निकले बिहार के दंपत्ति, वृंदावन पहुंचने का संकल्प
Sat, 18 Apr 2026 12:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sat, 18 Apr 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
नगर बाजार। आस्था और भक्ति की मिसाल पेश करते हुए बिहार के सीतामढ़ी जिले के ग्राम विशुनपुर गोनाही निवासी जय प्रकाश साह और उनकी पत्नी सुहागवती देवी 1007 किलोमीटर की दंडवत यात्रा पर वृंदावन के लिए निकले हैं। यह यात्रा तीन जनवरी से शुरू हुई, जिसमें दोनों प्रतिदिन सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक दंडवत करते हुए आगे बढ़ रहे हैं।
बताया जा रहा है कि यह दंपती बस्ती जिले के राष्ट्रीय राजमार्ग से गुजरते हुए अपने गंतव्य की ओर अग्रसर है। पति के इस कठिन संकल्प में पत्नी ने भी पूरा साथ देने का निर्णय लिया। शुरुआत में परिवार के लोगों ने चिंता जताई, लेकिन बाद में सभी ने उनके निर्णय का समर्थन किया। दंपती संत प्रेमानंद के प्रति गहरी आस्था रखते हैं और उन्हीं के दर्शन के साथ वृंदावन में राधा रानी के दर्शन का संकल्प लेकर निकले हैं। वे अपने साथ राधा रानी की तस्वीर भी लेकर चल रहे हैं। जय प्रकाश साह ने बताया कि मोबाइल पर प्रेमानंद जी महाराज के प्रवचन सुनते-सुनते उनके प्रति गहरा लगाव हो गया, जिसके बाद उन्होंने यह कठिन यात्रा करने का संकल्प लिया। उनकी यह यात्रा क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।