फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   A close watch will be kept on transportation of cash and drugs

Basti News: नकदी व मादक पदार्थों के परिवहन पर रहेगी पैनी नजर

Wed, 03 Apr 2024 01:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Wed, 03 Apr 2024 01:01 AM IST
विज्ञापन
A close watch will be kept on transportation of cash and drugs
डीएम ने अधिकारियों को निगरानी बढ़ाने के दिए निर्देश
विज्ञापन

बैंक खातों में अधिक लेनदेन पर देनी होगी सूचना
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। लोकसभा चुनाव के दौरान धनराशि, मादक पदार्थ, ड्रग एवं सामान के परिवहन पर पैनी नजर रखी जाएगी। डीएम अंद्रा वामसी ने संबंधित अधिकारियों को निगरानी बढ़ाने के सख्त निर्देश दिए हैं। वह मंगलवार को कलक्ट्रेट सभागार में नोडल एवं बैंक अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे थे।
डीएम ने कहा कि जिले में आदर्श आचार संहिता के प्रावधानों को प्रभावी ढंग से लागू करना है। इसका उल्लंघन पाए जाने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने आयकर, जीएसटी, आबकारी एवं अन्य विभाग के नोडल अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रवर्तन कार्य लगातार किया जाएं। संदिग्ध वाहन, संदिग्ध व्यक्ति, संदिग्ध स्थलों की नियमित जांच होनी चाहिए। इस दौरान यह सुनिश्चित करें कि जांच टीम का आमजन के प्रति व्यवहार एवं आचरण अशोभनीय न हो। जांच के बहाने किसी का उत्पीड़न न हो।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आधिकारिक और अनाधिकारिक ढंग से सामान का परिवहन किया जाएगा। यदि कोई व्यक्ति समुचित रसीद या उससे संबंधित कागज प्रदर्शित करता है तो उसे नहीं रोकना है। यदि कोई रसीद या कागज नहीं दिखा पाता है तो इसकी सूचना तत्काल नोडल अफसर मुख्य कोषाधिकारी को देना होगा। डीएम ने बैंक अधिकारियों को निर्देशित किया कि लोकसभा का प्रत्येक प्रत्याशी बैंक या पोस्ट ऑफिस में नया खाता खुलवाएगा। इसमें प्रत्येक लेन-देन का विवरण प्रत्येक दिन शाम को लीड बैंक मैनेजर के माध्यम से निर्वाचन कार्यालय को उपलब्ध कराना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रत्याशी की ओर से अन्य स्रोतों से भी निर्वाचन के दौरान व्यय किया जा सकता है। प्रत्याशी व्यक्तिगत अथवा निर्वाचन अभिकर्ता के साथ संयुक्त खाता खुलवाएंगे। निर्वाचन के लिए संयुक्त खाता परिवार के सदस्य के साथ नहीं खोला जाएगा। प्रत्याशी की ओर से इसी एक खाते में बार-बार धन का लेन-देन किया जाएगा। उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण, विभिन्न राज्य मार्ग, पोस्ट आफिस, रेलवे से जुड़े अधिकारियों को निर्देशित किया कि वह भी इस दौरान नियमित जांच करते रहेंगे।

सोशल मीडिया पर अनावश्यक टिप्पणी करने से बचा जाए। एडीएम कमलेश चंद्र ने बताया कि बैंक खाते में असामान्य लेन-देन पर नजर रखी जाएगी। पुराने खाते में पिछले दो माह से कोई लेन-देन न होने के बावजूद निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान लेन-देन शुरू करने, परिवार के सदस्य के खाते में एक लाख रुपये से अधिक का लेन-देन करने, राजनैतिक दल के खाते में एक लाख रुपये से अधिक लेन-देन करने पर इसकी सूचना देनी होगी। सीटीओ अशोक कुमार प्रजापति, आयकर अधिकारी मनीष पाठक, एआरटीओ पंकज सिंह, लीड बैंक मैनजर आरएन मौर्या आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed