फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   A canal was dug to build a culvert.

Basti News: पुलिया बनाने के लिए खोद दी नहर, अब कह रहे बजट नहीं

Sat, 14 Oct 2023 12:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sat, 14 Oct 2023 12:32 AM IST
विज्ञापन
A canal was dug to build a culvert.
रूधौली क्षेत्र के बांसखोर कला में सिंचाई विभाग की लापरवाही से आवागमन बाधित।
- गड्ढे में पानी भरने के कारण नहर के उस पार नहीं जा पा रहे कास्तकार
विज्ञापन

- चार सौ बीघा क्षेत्रफल में लगाई गई धान की फसल की कटाई पर संकट
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। सरयू नहर खंड चार के कारमाने हमेशा हैरान करते हैं। ताजा मामला, रुधौली तहसील क्षेत्र के बांसखोर कला गांव का है। यहां से निकलने वाली नहर पर पुलिया बनाने के लिए विभाग ने खुदाई करा दिया। अब जब पुलिया बनाने का समय आया तो यह कहते हुए हाथ खड़े कर लिए कि अब बजट ही नहीं है। विभाग की यह लापरवाही ग्रामीणों पर भारी पड़ रही है। खुदाई के कारण चकमार्ग पर गड्ढों में पानी भर गया है। जिससे ग्रामीणों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
उल्लेखनीय है कि बांसखोर कला गांव से होते हुए करीब 20 साल पहले नहर की खुदाई कराई गई थी। नहर में आज तक पानी की आपूर्ति नहीं हुई। चूंकि नहर चकमार्ग के बीच से होकर निकलती है ऐसी स्थिति में नहर के उस पार ग्रामीणों का चकमार्ग से आवागमन ठप हो गया है। ग्रामीण करीब दो दशक से नहर पर पुलिया बनाने की मांग कर रहे थे। बारिश के मौसम से पहले सरयू नहर खंड चार ने पुलिया बनाने के लिए नहर की खुदाई करा दिया, इस कारण गड्ढे में बारिश का पानी जमा हो गया है। गड्ढे की गहराई इतनी ज्यादा है कि कृषि यंत्रों की कौन कहे, पैदल भी इसे पार करना मुश्किल हो रहा है। अब जब धान की फसल पकनी शुरू हो चुकी है तो किसानों को इसकी कटाई की चिंता सता रही है। ग्रामीणों ने बताया कि नहर के उस पार गांव की करीब चार सौ बीघा धान की फसल लगाई गई है। बताया कि सरयू नहर खंड चार के अभियंता से पुलिया बनाने की मांग की गई तो उन्होंने कहा कि बजट नहीं हैं।
विज्ञापन

------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

धान की रोपाई के समय खुदाई नहीं कराई गई, तब सभी कास्तकारों ने फसल की लगा दी। तब गड्ढे में पानी भरने के कारण नहर के उस पार आना जाना मुश्किल हो रहा है।

किसान ओम हरि सिंह
-----------------------
गड्ढा इतना गहरा है कि उसे पार कर पाना मुश्किल है। अब धान की कटाई का समय हो रहा है तो कंबाइन मशीन नहर के उस पार कैसे जाएगी इसकी चिंता सता रही है।
किसान शुभम
----------------------
इस बार कम बारिश के चलते फसलें पहले से ही प्रभावित हैं ऊपर से अब एक और समस्या पैदा हो गई है। धान की कटाई और गेहूं की बुवाई कैसे होगी।
किसान संदीप सिंह
----------------------
खेती करने के लिए उस पार ट्रैक्टर, कंबाइन मशीन, पंप सेट आदि कोई भी संसाधन नहीं जा सकता है। ऐसे में रबी फसलों की खेती कैसे होगी, यह चिंता किसानों को खाए जा रही है।
किसान श्याम लाल गौड़
---------------------
वर्जन-
- मामला संज्ञान में आया है, हलका लेखपाल से मामले में आख्या मांगी गई है। किसान परेशान न हों समस्या का कुछ का कुछ निस्तारण अवश्य कराया जाएगा। उनकी फसलों को बर्बाद नहीं होने दिया जाएगा।
गिरीश कुमार झा, एसडीएम, रुधौली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed