फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   A bike rider, who was going to his maternal uncle's house with his wife, was stopped at an intersection and beaten by miscreants.

Basti News: पत्नी को लेकर मामा के घर जा रहे बाइक सवार को दबंगों ने चौराहे पर रोक कर पीटा

Fri, 01 May 2026 02:03 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 01 May 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
A bike rider, who was going to his maternal uncle's house with his wife, was stopped at an intersection and beaten by miscreants.
बभनान। हलुवा बाजार के रायपुर चौराहे पर बुधवार की देर रात उसे समय अफरातफरी मच गई जब एक युवक अपनी पत्नी को बाइक पर बैठाकर कर अपने मामा के घर जा रहा था। चौराहे पर शराब के नशे में धुत युवक ने उसे रोक लिया और मारपीट करने लगे। युवक जब तक कुछ समझ पाता उसकी पत्नी को भी धक्का देकर जमीन पर गिरा दिए। बाद में पहुंची पुलिस उसे थाने ले आई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, गोंडा जिले के खोड़ारे थाना क्षेत्र के गौरा बुजुर्ग गांव निवासी रामकिशोर कनौजिया गौर थाना क्षेत्र के सावंडीह गांव में अपने मामा के घर देर रात जा रहा था। जब रायपुर चौराहे पर पहुंचा तो वहां पर शराब के नशे में धुत युवक उसे रोक लिया और गाली गलौज करने लगे। राम किशोर कनौजिया ने बताया कि वह पत्नी को लेकर देर रात 9 बजे हलुवा बाजार दवा कराने आया था और अपने मामा सुनील के यहां जा रहा था। जब वह रायपुर चौराहे पर पहुंचा तो लोगों ने उसे घेर कर रोक लिया और बाइक की चाबी निकाल ली। बताया कि उसकी पत्नी को बाइक से धकेल दिया जिससे उसकी भी चोट लगी है। इसी बीच चौराहे के पास पहले से मौजूद पुलिस कर्मी मौके पर पहुंच गए। इस संबंध में थानाध्यक्ष गौर अतुल कुमार अंजान ने बताया कि इस तरह का मामला संज्ञान में नहीं है। संज्ञान में आने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed