{"_id":"67c5eab418c2e5e4d500eeff","slug":"a-bike-rider-returning-from-a-wedding-procession-collided-with-a-pole-and-died-basti-news-c-207-1-sgkp1006-132871-2025-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: बरात से लौट रहा बाइक सवार खंभे से टकराया, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: बरात से लौट रहा बाइक सवार खंभे से टकराया, मौत
Mon, 03 Mar 2025 11:15 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Mon, 03 Mar 2025 11:15 PM IST
विज्ञापन
पैकोलिया। परसा-परशुरामपुर मार्ग पर रविवार की रात बाइक सवार बिजली के खंभे से टकरा गया। बाइक चला रहे युवक की मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
जानकारी के अनुसार, गौर थाना क्षेत्र के नरथरी निवासी 21 वर्षीय नीरज वर्मा रविवार को गांव के पटीदार की बरात में बाइक से जीतीपुर गए थे। जयमाल के बाद रात करीब एक बजे बड़े भाई पंकज के ससुराल परशुरामपुर क्षेत्र के सलेमपुर गांव जा रहे थे। जीतीपुर गुलरिहवा मस्जिद के पास बाइक अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि मौके पर ही नीरज की मौत हो गई। उसकी अभी शादी नहीं हुई थी। प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र यादव ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। संवाद