{"_id":"65-97683","slug":"Basti-97683-65","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस टीम पर फायरिंग, तीन बदमाश गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस टीम पर फायरिंग, तीन बदमाश गिरफ्तार
Basti
Updated Wed, 29 Oct 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। क्राइम ब्रांच और थाना पुलिस ने मंगलवार भोर में इनामी सहित तीन शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया। इनके पास से पिस्टल समेत तीन असलहे और एक बिना नंबर की सफारी गाड़ी बरामद की गई है।
जानकारी के अनुसार सूचना पर क्राइम ब्र्रांच प्रभारी प्रदीप सिंह और एसओ संजय सिंह झिरझिरवा पुल पर पहुंचे। मंगलवार को भोर में पुल के पास एक सफारी गाड़ी आती दिखी दी। पुलिस ने जब उसे रोकने का प्रयास किया तो गाड़ी में मौजूद बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। टीम ने किसी प्रकार काबू कर तीनों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पता चला कि इनमें से एक हर्रैया थाना क्षेत्र के कोहले गांव निवासी विजय सिह है, जिस पर बस्ती पुलिस ने पांच हजार का इनाम घोषित कर रखा है। इसके पास से पुलिस ने एक पिस्टल, एक खोखा और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए। जबकि दूसरा संदीप सिंह निवासी ताजुद्दीनपुर अखंडनगर जिला सुल्तानपुर है। वहीं तीसरा बदमाश अनिल पांडेय है, जो ग्राम बेरीपुर थाना मनिकापुर गोंडा का निवासी है। इनके पास से दो तमंचे और दो कारतूस बरामद किया गया है।
सुपारी लेकर हत्या और संगीन वारदातों को देते हैं अंजाम
क्राइम ब्रांच के प्रभारी प्रदीप सिंह ने बताया कि पकड़े गये तीनों बदमाश काफी शातिर है। ये लोग सुपारी लेकर हत्या जैसी संगीन वारदातों को अंजाम देते हैं। विजय सिंह पर सीतापुर, फैजाबाद आदि जनपदों में अपराधिक मुकदमे दर्ज है। बस्ती जिले से उस पर पांच हजार का इनाम भी है। जबकि अनिल पांडेय पर गोंडा जनपद के कई थानो में मुकदमे दर्ज हैं। यह मनिकापुर थाने का हिस्ट्रीशीटर है। संदीप सिंह भी शातिर अपराधी है। इस पर भी कई मुकदमे पंजीकृत है।
विज्ञापन
संदीप पर 15 तो अनिल पर नौ मुकदमे ः क्राइम ब्रंाच और नगर पुलिस की ओर से पकड़े गये तीनाें बदमाशों में से विजय सिंह पर आठ और संदीप सिंह पर 15 मुकदमे पंजीकृत है। अनिल पांडेय पर नौ मुकदमे दर्ज है। विजय पर बस्ती, बाराबंकी, सीतापुर फैजाबाद और गोंडा जनपद के विभिन्न थानों मेें अपराधिक मुकदमे दर्ज है। इस पर गैंगेस्टर एक्ट के तहत भी कार्रवाई हो चुकी है। अनिल पांडेय पर गोंडा जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में कुल नौ मुकदमे पहले से पंजीकृत हैं। जबकि संदीप सिंह पर सर्वाधिक 15 मुकदमे दर्ज है। बस्ती, अंबेडकरनगर, फैजाबाद, इलाहाबाद, रायबरेली और गोंडा जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में संदीप पर गंभीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत है।
बर्खास्त सिपाही अजय गिरोह से हैं जुड़े ः पुलिस की माने तो पकड़े गये सभी बदमाश बर्खास्त सिपाही अजय सिंह गिरोह से जुड़े हैं। ये तीनों इस गिरोह के सक्रिय सदस्य के रूप काम करते है। अजय सिंह महरुआ जिला अंबेडकरनगर का रहने वाला है। उसने अपना गिरोह बना रखा है। इस गिरोह के सदस्य लूट, हत्या जैसी घटनाओं को अंजाम देते हैं।