फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   अजय अध्यक्ष, पंकज बने महामंत्री

अजय अध्यक्ष, पंकज बने महामंत्री

Tue, 28 Oct 2014 05:30 AM IST
Basti
Basti Updated Tue, 28 Oct 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
गौर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश अग्रवाल के निर्देश पर गौर बाजार में पहली बार संगठन का गठन किया गया है। रविवार को संगठन के मंडल अध्यक्ष जगदीश अग्रहरि एवं जिलाध्यक्ष रामप्रसाद गुप्ता और बभनान नगर के अध्यक्ष राधेश्याम जायसवाल के नेतृत्व में गौर इकाई का गठन किया गया। इसमें अजय कसौधन को अध्यक्ष और पंकज जायसवाल को महामंत्री बनाया गया।
विज्ञापन

मंडल अध्यक्ष ने बताया कि राम किशोर कसौधन, महेश गुप्ता को उपाध्यक्ष, विजय कसौधन, दिवाकर शुक्ला को संगठन मंत्री, उमेश कसौधन को मंत्री, अमित जायसवाल को कोषाध्यक्ष, डॉक्टर रामानंद गुप्ता को संरक्षक पद पर मनोनीत किया गया। इसके साथ संगठन में कुल 21 सदस्यीय टीम का गठन किया गया है। अध्यक्ष पद पर निर्वाचित घोषित होने के बाद अजय कसौधन ने सभी पदाधिकारियों के साथ मंडल अध्यक्ष एवं जिलाध्यक्ष से प्रमाण पत्र लिया। स्थानीय व्यापारियों को भरोसा दिलाया कि संगठन ने जो भी जिम्मेदारी सौंपी हैं, उसका निर्वहन करते हुए व्यापारी हितों की पूरी रक्षा की जाएगी।
विज्ञापन

बाद में मंडल अध्यक्ष ने जगदीश अग्रहरि ने सभी पदाधिकारियों को शपथ दिलाई और मजबूती से सक्रिय रहने को कहा। बभनान नगर के अध्यक्ष राधेश्याम जायसवाल ने सभी के प्रति आभार जताया। इस मौके पर धर्मेंद्र जायसवाल, डॉ. कृष्णा प्रसाद गुप्ता, गौर के प्रधान शिव प्रसाद जायसवाल, संपूर्णानंद, राम प्रसाद, शिव सहाय, सोनू कसौधन, गुड्डू खान, विजय कसौधन, विपिन कुमार, अजीत कसौधन आदि व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed