{"_id":"65-97515","slug":"Basti-97515-65","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में दो स्थानों पर चोरी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में दो स्थानों पर चोरी
Basti
Updated Sun, 26 Oct 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती। शहर में दो स्थानों पर चोरों ने चोरी की घटना को शुक्रवार की रात अंजाम दिया। एक बंद पड़े मकान के साथ ही चोरों ने एक कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र में चोरी की। इन दोनो मामलों में पुलिस को तहरीर दे दी गई है।
जानकारी के अनुसार, शहर के रौता चौराहे के निकट स्थित ब्लाक रोड पर किराए के मकान में रहने वाले रामकृष्ण गुप्ता का परिवार मकान में ताला लगाकर दिल्ली गया था। शनिवार की सुबह जब परिवार के लोग वापस आए तो देखा कमरे का ताला टूटा हुआ था। कमरे अंदर रखी आलमारी का भी लॉक टूटा था। रामकृष्ण गुप्ता के अनुसार आलमारी में रखे 90 हजार के जेवरात और 10 हजार नकदी पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया। घटना की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने पहुंचकर कमरे का निरीक्षण किया। वहीं कंपनी बाग के निकट स्थित रमा टेक्निकल डिग्री कॉलेज नामक कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र से चोरों ने कंप्यूटर सिस्टम गायब कर दिया। इस संबंध में संस्था के शिव प्रसाद ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।