{"_id":"65-97305","slug":"Basti-97305-65","type":"story","status":"publish","title_hn":"अर्ह व्यक्ति के पास वोटर आईडी जरूरीःडीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अर्ह व्यक्ति के पास वोटर आईडी जरूरीःडीएम
Basti
Updated Tue, 21 Oct 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती। किसान डिग्री कॉलेज में निर्वाचक नामावली पुनरीक्षण अभियान के तहत आयोजित मतदाता पंजीकरण मेले का उद्घाटन डीएम अनिल कुमार दमेले ने किया। कहा कि जिले के सभी डिग्री कॉलेजों में मतदाता पंजीकरण शिविर का आयोजन पहली जनवरी से होगा।
डीएम ने कहा कि जितनी सक्रियता और जागरूकता मतदान के दिन दिखाई देती है उतनी ही सक्रियता और जागरूकता यदि पुनरीक्षण अभियान में रहे तो कोई अर्ह व्यक्ति मतदाता पहचान पत्र पाने से वंचित नहीं रहेगा। डिग्री कॉलेजों में अध्ययनरत छात्र छात्राओं की आयु 18 वर्ष हो गई होती है अथवा अगले कुछ महीनों में 18 वर्ष पूर्ण होने वाली होती है। निर्देश दिया कि जनपद के सभी डिग्री कॉलेजों में मतदाता पंजीकरण शिविर का आयोजन कर फॉर्म-6 भरवाकर अर्ह व्यक्तियों का इपिक नामावली में नाम जोड़ें। सभी बीएलओ और अधिकारियों को मतदाता पुनरीक्षण अभियान में सदैव सतर्क दृष्टि रखने की हिदायत दी। कहा कि बस्ती जनपद की आबादी लगभग 26 लाख है। जनपद में लिंगानुपात के अनुसार मतदाता सूची में मतदाताओं के नाम दर्ज कराने के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए हर संभव प्रयास किया जाए। उन्होंने कहा कि महिला मतदाताओं की संख्या पुरुषों से कम है। उन्होंने बताया कि लक्ष्य के अनुरूप पांच प्रतिशत महिला मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में दर्ज कराया जाना है। पुनरीक्षण अभियान से जुडे़ सभी अधिकारी कर्मचारी और जनसामान्य की यह जिम्मेदारी है कि एक दूसरे को दायित्व बोध कराएं। कहा कि मतदाता पुनरीक्षण अभियान की विशेष तिथि को हर्रैया विधानसभा के 99 प्रतिशत बूथों पर बीएलओ की उपस्थिति रही जबकि सदर विधानसभा के 50 प्रतिशत बीएलओ उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि अगले विशेष अभियान की तिथि दो नवंबर को बूथों की चेकिंग की जाएगी। सभी बीएलओ और जिम्मेदारों को निरीक्षण के समय उपस्थित रहने के लिए सचेत किया। डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर प्रोफेसर डॉ. फूलदेव यादव ने कहा कि मतदाता पुनरीक्षण अभियान के तहत नये मतदाताओं का नाम जोड़ना और मृत मतदाताओं का नाम कटवाया जाना लोकतंत्रीय महत्व से जुड़ा एक पुनीत कार्य है। इस कार्य में सभी लोगों की सहभागिता जरूरी है। उन्होंने बताया कि जो बीएलओ अच्छा कार्य करेंगे उन्हें पुरस्कृत किया जाएगा और जो लोग अपनी जिम्मेदारियों से दूर हटेंगे उनके विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान है। इस मौके पर एसडीएम सदर रामप्रसाद और तहसीलदार विनोद सिंह आदि मौजूद रहे।
पहली बार वोटर बनने को 297 ने भरे फॉर्म
बस्ती। सहायक जिला निार्वाचन अधिकारी जंगजीत वर्मा ने बताया कि विधानसभा निर्वाचक नामावलियों का 19 अक्टूबर को विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण चलाया गया। इसमें कुल 5260 नये मतदाता बनने के लिए फार्म भरे। इसमें 2810 पुरुष और 2450 महिला शामिल हैं। 18 वर्ष की आयु वाले 162 पुरुष और 135 महिला सहित कुल 297 ने फार्म भरा। 174 नामों को मतदाता सूची से निरस्त करने के फार्म भरे गए। 2983 लोगों का नाम मतदाता सूची से संशोधित किया गया।
विज्ञापन
बताया कि रविवार को पांच विधानसभा क्षेत्रों में मतदाता बनने के लिए विशेष अभियान चला। इसके तहत हर्रैया तहसील में पुरुष 732 और महिला 598 कुल 1330, कप्तानगंज में पुरुष 590 व महिला 482 कुल 1072, रुधौली विधानसभा क्षेत्र में पुरुष 767 व महिला 685 कुल 1452, बस्ती सदर में पुरुष 344 और महिला 322 कुल 740 और महादेवा विधानसभा क्षेत्र में पुरुष 377 और महिला 740 सहित कुल 740 लोगों ने नये मतदाता बनने के लिए फार्म-6 भरा। 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले कुल 297 लोगों ने पहली बार मतदाता बनने के लिए फार्म भरा। इसमें 162 पुरुष और 135 महिला शामिल है। बताया कि 2983 मतदाताओं ने सूची में नाम संशोधित करने के लिए फार्म भरा। इनमें पुरुष 1589 और महिला 1394 शामिल हैं।