{"_id":"65-96639","slug":"Basti-96639-65","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएम कार्ड बदल, उड़ा दी खाते से धनराशि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटीएम कार्ड बदल, उड़ा दी खाते से धनराशि
Basti
Updated Thu, 09 Oct 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती। कोतवाली पुलिस ने एटीएम कार्ड बदलकर दूसरे के खाते से रुपये उड़ाने के मामले में आईटी एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया है। घटना सितंबर महीने की बताई गई है।
संतकबीरनगर जनपद के कोतवाली क्षेत्र के चंगेरा मंगेरा निवासी तेजराम ने कोतवाली बस्ती पुलिस को तहरीर दी कि उसका एटीएम कार्ड बदलकर उसके खाते से एक व्यक्ति ने 1,60,500 रुपये उड़ा दिया है। इसकी जानकारी उसे तब हुई जब वह दोबारा एटीएम से रुपये निकालने गया। तेजराम के अनुसार, 18 सितंबर को दिन में चार बजे के करीब वह कोतवाली बस्ती के निकट स्थित एक्सिस बैंक के एटीएम में रुपये निकालने गया था। अपने पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम कार्ड को मशीन में लगाया पर रुपये नहीं निकले। इसी बीच पीछे खड़े एक व्यक्ति ने उनका एटीएम मांगकर मशीन में लगाया और कोड उसने स्वयं भरा। तीन हजार रुपये निकल गया तो उस व्यक्ति ने एटीम कार्ड वापस कर दिया। तेजराम उसे अपना कार्ड समझकर रख लिया और घर वापस आ गया। कुछ दिन बाद जब रुपये की आवश्यकता हुई तो वह एसबीआई के मुंडेरवा एटीएम पर गया। मगर वहां कार्ड लगाने के बाद भी रुपये नहीं निकले। बाद में पता चला कि जिस एटीएम कार्ड का वह प्रयोग कर रहा था, वह बहुत पहले ही बंद हो चुका है। तेजपाल को अपने साथ ठगी होने का जब तक एहसास होता तब तक उसके खाते से 1,60,500 रुपये निकाले जा चुके थे। इस मामले की शिकायत उसने पुलिस अधीक्षक से की। एसपी के निर्देश पर मंगलवार को कोतवाली पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया।