{"_id":"65-96466","slug":"Basti-96466-65","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां की प्रतिमा का दर्शन करने के लिए उमड़े भक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां की प्रतिमा का दर्शन करने के लिए उमड़े भक्त
Basti
Updated Mon, 06 Oct 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती। रविवार को शहर में मां दुर्गा की आकर्षक प्रतिमाआें का दर्शन करने के लिए भक्तों का समूह उमड़ पड़ा। सुबह से शहर के हर सड़क पर मां भक्ताें का जत्था दिखाई देने लगा। अवकाश होने के चलते शाम को परिवार के साथ मां का दर्शन करने लोग उमड़े। शहर और गांव की भीड़ के संगम से हर ओर सिर्फ मां भक्त ही दिख रहे थे। भक्तों ने जहां पंडालाें में मां की प्रतिमा के दर्शन से अपने को धन्य किया, वहीं मेले में सजे दुकानाें पर जमकर पसंद के सामानों की खरीदारी की। वहीं भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन चौकन्ना रहा।
सुबह से शहर में स्थापित मां दुर्गा के प्रतिमाओं का दर्शन करने के लिए बड़ी संख्या में स्त्री पुरुष, बच्चे उमड़ पड़े। ग्रामीण क्षेत्र में अधिकांश जगह मां के प्रतिमाओं का विसर्जन होने के बाद से शहर में भीड़ बढ़ती ही जा रही है। कंपनी बाग, गांधीनगर, कचहरी और मालवीय रोड पर बिजली विभाग के कार्यालय के पास बनी आकर्षक प्रतिमा मां भक्ताें के आकर्षण का केंद्र रही। दर्शन के बाद भक्तों ने जगह-जगह लगे दुकानों से जमकर देर रात तक खरीदारी की। महिलाआें ने साज शृंगार के साथ चाट की दुकानाें पर पानी-पूरी और दहीबड़े का स्वाद लिया। वहीं बच्चों ने अपने अभिभावकां से जिद कर अपने मनपसंद खिलौने और रंग बिरंगे गुब्बारे भी खरीदवाए।
--------------
आज यहां होगा देवी जागरण
शहर में जहां एक तरफ मां के पंडालाें में दर्शन को भारी भीड़ उमड़ रही है। वहीं जगह-जगह भगवती जागरण का आयोजन हो रहा है। इसमें दूर दराज से आने वाले भक्त भी पहुंच रहे हैं। सोमवार को मालवीय रोड पर एक मैरिज हाल के पास जहां पूर्वांचल के प्रसिद्ध भजन गायक नंदू मिश्र अपने देवी गीतों के माध्यम से मां के भक्तों पर अमृत वर्षा करेंगे। आयोजक राकेश दुबे ने बताया कि आयोजन की तैयारी पूरी कर ली गई है। विगत वर्षों की तरह इस बार भी भव्य आयोजन होगा। इसमें भक्ताें की सुविधा का विशेष ख्याल रखकर पंडाल बनवाया गया है। वहीं पुराना डाकखाने के पास भजन गायक हरमेंद्र सिंह रोमी व अमित अंजन देवी गीतों का जलवा बिखेरेंगे।