फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   शत प्रतिशत हो सीएमआर वसूली: बीएम मीणा

शत प्रतिशत हो सीएमआर वसूली: बीएम मीणा

Sun, 07 Sep 2014 05:30 AM IST
Basti
Basti Updated Sun, 07 Sep 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। शुक्रवार की रात बस्ती पहुंचे प्रमुख सचिव खाद्य एवं रसद बीएम मीणा ने शनिवार को विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। प्रमुख सचिव ने शत प्रतिशत सीएमआर वसूली पर बल दिया। बाद में वे हर्रैया स्थित पीडीएस गोदाम का निरीक्षण कर फैजाबाद रवाना हो गए।
विज्ञापन

शनिवार को पीडब्लूडी के निरीक्षण गृह में विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर सीएमआर (कस्टम मिलिंग राइस), धान खरीद व्यवस्था, सार्वजनिक वितरण प्रणाली, रसोई गैस आदि की समीक्षा की। धान खरीद के दौरान क्रय केंद्रों की दैनिक मॉनीटरिंग की जाए। इसके लिए एमआई और एसएमआई को लगाया जाए। धान खरीद से जुड़ा फीड बैक शासन को उपलब्ध कराया जाए। धान खरीद करते समय इस बात का विशेष ख्याल रखा जाए कि धान में नमी न हो। साफ सुथरा और ठीक से सूखा धान ही खरीदा जाए। समीक्षा बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत के दौरान प्रमुख सचिव बीएम मीणा ने कहा कि धान खरीद की तैयारी को अंतिम रूप दिया जा रहा है। मामूली खरीद को लेकर क्रय केंद्रों के औचित्य पर सवाल का जवाब देते हुए प्रमुख सचिव ने कहा कि सरकार की मंशा किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलवाना है। इसमें सरकार कामयाब रही है। सरकारी कीमत के बराबर मूल्य गल्ला व्यवसायी देने लगे, इससे किसानों का लाभ हुआ। धान और गेहूं खरीद कम होने के सवाल पर कहा कि सरकार के पास पर्याप्त अनाज का भंडारण है। दो साल तक बोलना नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन

इस दौरान आरएफसी रवि कुमार, आरएमओ प्रदीप कुमार, डीएसओ पूरन सिंह चौहान, जिला खाद्य विपणन अधिकारी संजय पांडेय आदि मौजूद रहे।
हर्रैया। शनिवार को प्रमुख सचिव खाद्य एवं रसद बीएम मीना ने कस्बे में खाद्य निगम के गोदाम का निरीक्षण किया। अनाज के रखरखाव की समुचित व्यवस्था न होने पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोपहर करीब बारह बजे प्रमुख सचिव के साथ खाद्य एवं रसद विभाग से जुड़े आधा दर्जन अधिकारियों के साथ पूरे अवधी स्थित विभाग के गोदाम पहुंचे। स्टॉक रजिस्टर और अन्य अभिलेखों का निरीक्षण कर वह गोदाम में दाखिल हुए। दीवार का प्लास्टर न होने पर नाराजगी जताई और तुरंत बिजली कनेक्शन लगवाने का निर्देश दिया। अनाज भरे बोरे दीवार से सटाकर रख गए थे। प्रमुख सचिव ने कहा कि इससे अनाज सड़ने की आशंका रहती है। अनाज भरे बोरों को दीवार से कम से कम दो फुट दूर रखने को कहा। मौके पर तीन बोरों की तौल कराई, जिसमें अलग-अलग मात्रा पाई गई। पहले बोरे में 52.300 दूसरे में 53.700 तीसरे में 49.500 किलोग्राम अनाज भरा था।

प्रमुख सचिव के आने की खबर पहले ही विभागीय अधिकारियों को हो गई थी। सुबह से ही गोदाम के आसपास सफाई व्यवस्था दुरुस्त कर चूने का छिड़काव किया गया था। मौके पर खाद्य उपायुक्त राजन गोयल, आरएफसी रवि कुमार सिंह, डीएसओ पूरन सिंह चौहान और विपणन निरीक्षक उदय प्रताप सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed