{"_id":"65-94625","slug":"Basti-94625-65","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाग रहे बदमाशों की बाइक गड्ढे में गिरी, तीन पकड़े गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाग रहे बदमाशों की बाइक गड्ढे में गिरी, तीन पकड़े गए
Basti
Updated Sat, 06 Sep 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
परशुरामपुर। अमौली में गुरुवार की रात बाइक में पेट्रोल डलाने के बाद पैसा मांगने पर दुकानदार से ही छिनैती का प्रयास करने वाले बाइक सवार बदमाशों को लोगाें ने पकड़ लिया। उन्हें पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने इनमें से एक का आर्म्स एक्ट में तो दो का शांतिभंग में चालान किया है।
जानकारी के अनुसार, गुरुवार की रात बाइक पर सवार तीन बदमाश बाइक में पेट्रोल खत्म होने पर अमौली बाजार में एक गिमटी में पेट्रोल बेचने वाले बैजलपुर निवासी अलखनिरंजन के पास पहुंचे। उससे पेट्रोल मांगा। पेट्रोल बाइक में डालने के बाद रुपये मांगने पर बदमाशों ने अलखनिरंजन की जेब में ही हाथ डालकर उससे रुपये छीनने की कोशिश की। इतने में वह चिल्लाने लगा। उसी आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़े। इधर, बदमाश भी भागने लगे। भागते समय अमौली में ही उनकी बाइक एक गड्ढे में फंसकर गिर गई। तब तक लोगों ने उन्हें चारों ओर से घेर लिया। तीनों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया।
परशुरामपुर पुलिस ने परशुपुर निवासी एक युवक रजनीश शुक्ल को शुक्रवार को आर्म्स एक्ट में चालान किया तो राजभवन और राकेश नामक दो बदमाशों का शांतिभंग में चालान किया।