{"_id":"65-93972","slug":"Basti-93972-65","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार बदमाशों ने परिचालक को लूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक सवार बदमाशों ने परिचालक को लूटा
Basti
Updated Tue, 26 Aug 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हर्रैया। कस्बे के बाहर महूघाट रोडवेज के चेकपोस्ट पर मार्गपत्र (वे-बिल) चेक कराने जा रहे एक परिचालक को असलहा दिखाकर बाइक सवार बदमाशों ने लूट लिया। दिनदहाड़े हुई इस घटना के बाद क्षेत्र में दहशत फैल गई। पुलिस बदमाशों का पता लगाने में जुट गई है।
बस्ती डिपो की बस संख्या यूपी53 सीटी/5872 सोमवार को बढ़नी से सवारी लेकर दिल्ली जा रही थी। अपराह्न करीब साढ़े तीन बजे बस के परिचालक कमलेश कुमार कस्बे के बाहर महूघाट रोडवेज के चेक पोस्ट पर जैसे ही वे-बिल चेक कराने के लिए नीचे उतरा कि अचानक बाइक सवार दो बदमाशों ने असलहा दिखाकर उनसे रुपयों से भरा बैग छीन लिया। घटना से हतप्रभ परिचालक को जब तक कुछ समझ में आता तब तक बदमाश असलहा लहराते भाग निकले। परिचालक के अनुसार बैग में दस हजार सात सौ रुपये और कुछ कागजात थे। भीड़भाड़ वाले इलाके में दिनदहाड़े इस घटना अंजाम देने के बाद बेखौफ लुटेरे हाइवे से सटे विशेसरगंज मार्ग की तरफ भाग निकले। दिनदहाड़े हुई इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। परिचालक ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस कुछ दूर तक बदमाशों की तलाश में गई भी मगर उनका पता न चल सका।