{"_id":"65-93909","slug":"Basti-93909-65","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरबी सिंह बने एसडीएम भानपुर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरबी सिंह बने एसडीएम भानपुर
Basti
Updated Tue, 26 Aug 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भानपुर। रविवार को रायबरेली जिले के सलोन तहसील से आए राधेश्याम बहादुर सिंह ने एसडीएम का कार्यभार संभाल लिया। उन्होंने तहसील क्षेत्र के सरकारी संस्थानों, स्कूलों, ब्लॉक, अस्पताल और थानों के बारे में जानकारी हासिल की।
उन्हाेंने बताया कि वे आजमगढ़ के मूल निवासी हैं। इसके पहले बदायूं, गोंडा और बलरामपुर जिलों में रह चुके है। कहा कि तहसील दिवस, समाधान दिवस और कार्यालय में आने वाली जनशिकायतों का पारदर्शिता से निस्तारण के साथ ही साथ कानून व्यवस्था बनाए रखना उनकी जिम्मेदारी है। सरकार की ओर से संचालित योजनाओं का क्रियान्वयन सही ढंग से कराकर लोगाें को न्याय दिलाना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। कहा कि तहसील में आने वाले फरियादियों को निराश होकर नहीं लौटना पड़ेगा। कर्मचारियों को बताया जाएगा कि वे सिर्फ काम को ही अपना कर्तव्य समझें।