Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन का मंडलीय सम्मेलन हुआ

डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन का मंडलीय सम्मेलन हुआ

Sun, 24 Aug 2014 05:30 AM IST
Basti
Basti Updated Sun, 24 Aug 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। शनिवार को आयोजित डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन के मंडलीय सम्मेलन का शुभारंभ राज्य सभा सांसद आलोक तिवारी ने दीप जलाकर किया। उन्होंने फार्मासिस्टों को उनकी समस्याओं के निराकरण में सहयोग करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

सम्मेलन के विशिष्ट अतिथि एडी चिकित्सा एवं स्वास्थ्य डॉ. आर चंद्रा ने शासन और विभाग की अपेक्षाओं के अनुरूप मरीजों की सेवा करने का अनुरोध किया। सीएमओ डॉ. जेपी सिंह, प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ.वीएस त्रिपाठी ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन

सम्मेलन के दौरान ‘पेशेंट काउंसिलिंग’ विषय पर फार्मेसी कौंसिल ऑफ इंडिया के वरिष्ठ सदस्य डॉ. एसएन श्रीवास्तव, डॉ. जमाल अहमद ने अपने विचार रखे। प्रांतीय महामंत्री डॉ. केके सचान, यूपी स्टेट फार्मेसी काैंसिल के चेयरमैन डॉ. सुनील यादव, प्रांतीय संगठन मंत्री डॉ. संदीप बडोला, डॉ. सुभाष श्रीवास्तव ने फार्मासिस्टों की मांगों पर चर्चा की। सम्मेलन की अध्यक्षता डॉ. सुनील यादव ने की, जबकि संचालन का दायित्व मंडलीय सचिव डॉ. पीके पांडेय ने किया। इसके पूर्व राज्यसभा सांसद आलोक तिवारी का सम्मेलन स्थल पर फूल मालाओं के साथ स्वागत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर सिद्धार्थनगर के अध्यक्ष डॉ. योगेंद्र यादव, मंत्री डॉ. जीपी ओझा, संतकबीरनगर के अध्यक्ष डॉ. वीएन उपाध्याय, मंत्री डॉ. नित्यानंद त्रिपाठी, डॉ. वंशराज गौतम, डॉ. अमरनाथ सिंह, डॉ. आरपी तिवारी, डॉ. अवधेश चौधरी, डॉ. सुभाष मिश्र, डॉ. उमेश सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed