{"_id":"65-87863","slug":"Basti-87863-65","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेसिक शिक्षा परिषद की परीक्षाएं शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेसिक शिक्षा परिषद की परीक्षाएं शुरू
Basti
Updated Sun, 18 May 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती। शनिवार से बेसिक शिक्षा परिषद की ओर से संचालित विद्यालयों की परीक्षा शुरू हो गई। परीक्षा को लेकर छोटे बच्चों में खासा उत्साह दिखा।
शनिवार को शुरू हुई प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक विद्यालयों की वार्षिक परीक्षा में पहले दिन बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला। वे परीक्षा शुरू होने से पहले ही विद्यालयों में परीक्षा देने के लिए पहुंच गए थे। प्राथमिक विद्यालयों में पहली पाली में सुबह सात बजे से साढ़े नौ बजे तक हिंदी की परीक्षा कराई गई। आधे घंटे के अवकाश के बाद दूसरी पाली में साढ़े नौ बजे से पूर्वाह्न 11 बजे तक कला और संगीत की परीक्षा कराई गई। बच्चों ने कला के पेपर में अधिक रुचि दिखाई।
पूर्व माध्यमिक विद्यालयों में कक्षा छह से आठ तक के बच्चों की परीक्षा हुई। सुबह प्रथम पाली में सात बजे से नौ बजे तक हिंदी प्रथम प्रश्नपत्र की परीक्षा हुई। जबकि द्वितीय पाली में सुबह साढ़े नौ बजे से पूर्वाह्न 11 बजे तक कला, संगीत, खेल और स्वास्थ्य विषय की परीक्षा कराई गई।
बीएसए डॉ. धर्मवीर सिंह ने बताया कि परिषदीय परीक्षा की निगरानी के लिए संकुल प्रभारी, ब्लाक समन्वयक और सह समन्वयक को लगाया गया है। साथ ही खंड शिक्षाधिकारियों को भी औचक निरीक्षक कर परीक्षा व्यवस्था का जायजा लेने को कहा गया है।
विज्ञापन
कल होने वाली परीक्षा
प्राथमिक विद्यालयों में सोमवार को प्रथम पाली में अंग्रेजी और दूसरी पाली में विज्ञान विषय की परीक्षा होगी। जबकि पूर्व माध्यमिक विद्यालयों में 19 मई को प्रथम पाली में हिंदी द्वितीय और दूसरी पाली में इतिहास और नागरिक शास्त्र का पेपर होगा।