Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   शहरी वोटरों ने बढ़ाया भाजपा का मान

शहरी वोटरों ने बढ़ाया भाजपा का मान

Sun, 18 May 2014 05:30 AM IST
Basti
Basti Updated Sun, 18 May 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। देश में भले ही मोदी की लहर चली हो, लेकिन बस्ती में उसकी रफ्तार को रोकने के लिए विरोधियों ने एड़ी-चोटी को जोर लगा दिया था। इसमें वे काफी हद तक सफल भी हो रहे थे। लेकिन शहरी मतदाताओं ने सदर विधानसभा में बीस हजार वोट से अधिक की लीड दिलाकर भाजपा की नैया पार लगाने में अहम भूमिका निभाई। रही सही कसर हर्रैया और रुधौली में मिली लीड ने पूरी कर दी।
विज्ञापन

बात करते हैं सदर विधानसभा सीट की। इस सीट पर विधायक बसपा के जितेंद्र कुमार उर्फ नंदू चौधरी हैं। उन्हाेंने 2012 के लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी रहे हरीश द्विवेदी को तीसरे स्थान पर धकेलकर विजय पताका फहराई थी। लेकिन मोदी लहर ने इस सीट की तासीर ही बदल दी। लोकसभा चुनाव में इस सीट पर मिले तीन प्रमुख दलों के वोटों पर नजर डालें तो भाजपा को सर्वाधिक 74869, दूसरे नंबर पर रही बसपा को 56559 और सपा प्रत्याशी को 54334 मत हासिल हुए। यहां से मिली 20535 वोटों की लीड ने भाजपा की जीत में अहम भूमिका तो निभाई ही, दस राउंड तक पीछे चल रहे भाजपा प्रत्याशी की लाज बचाने में निर्णायक साबित हुई। इसके साथ ही सपा प्रत्याशी के बड़े भाई राजकिशोर सिंह के हर्रैया विधानसभा सीट से एक लाख वोट से लीड करने के दावे को भी वोटरों ने निराधार साबित कर दिया। इस क्षेत्र से भाजपा को 9481 मतों की बढ़त मिली। जो जीत के लिए बेहद महत्वपूर्ण साबित हुई।
विज्ञापन

रुधौली विधानसभा सीट पर भाजपा ने बेहतर प्रदर्शन कर अपनी नींव को और मजबूती प्रदान कर दी। यहां पर बसपा प्रत्याशी को 61923, सपा को 66814 और भाजपा को सबसे अधिक 73727 मत हासिल हुए। इससे कप्तानगंज और महादेवा में पिछड़ रहे भाजपा प्रत्याशी को मतों का अंतर पाटने में मदद मिली और आखिर में जीत का अंतर बढ़कर 33,559 मत हो गया। इस प्रकार सदर, हर्रैया और रुधौली विधानसभा में पार्टी के बेहतरीन प्रदर्शन के बूते हरीश द्विवेदी के लिए 16वीं लोकसभा के सदन में पहुंचने का रास्ता आसान हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------
बदले समीकरण भविष्य के चेतावनी
भले ही अभी यूूपी में विधानसभा के चुनाव करीब तीन साल बाद होने वाले हैं, लेकिन मोदी लहर में सदर, हर्रैया और रुधौली विधानसभा में भाजपा को मिले मतों को भविष्य के समीकरणों का संकेत माना जा सकता है। इन तीनों विधानसभा सीटों से जीतने वाले दूसरे दलों के प्रत्याशियों के लिए लोकसभा में मिले मतों के आंकड़े निश्चित ही बेचैन कर रहे होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed